फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Mains Exam 2024 important instructions before entering examination hall read guidelnes here

JEE Mains 2024: जेईई मेन परीक्षा से पहले पढ़ लें ये जरूरी नियम, एग्जाम हॉल में करना होगा फॉलो

Mon, 22 Jan 2024 04:06 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 22 Jan 2024 04:06 PM IST
सार

JEE Mains 2024 Session 1: जेईई मेन 2024 सत्र 1 की परीक्षा में अब कुछ ही दिन का समय बचा है। इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले जरूरी दिशा-निर्देशों को जरूर पढ़ना चाहिए।

विज्ञापन
JEE Mains Exam 2024 important instructions before entering examination hall read guidelnes here
jee main 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Mains 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की तरफ से संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेईई मेन 2024 सत्र 1) के पहले सत्र की शुरुआत 24 जनवरी 2024 से हो रही है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने पहले ही परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी पर्चियां भी जारी की हैं।

विज्ञापन

JEE Mains परीक्षा तिथि और गाइडलाइन

जेईई मेन जनवरी 2024 परीक्षा 24, 27, 29, 30, 31 जनवरी और 01 फरवरी को आयोजित की जाएगी। बीआर्क और बीप्लान पेपर के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप 12 जनवरी को जारी की गई थी। परीक्षा के लिए केवल कुछ ही घंटे बचे हैं, ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर जाने से पहले एनटीए द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Mains 2024 परीक्षा गाइडलाइन

  • जेईई मेन परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को अपनी आवंटित सीटों पर ही बैठना होगा।

  • यदि कोई उम्मीदवार अपनी सीट बदलता है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

  • परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।

  • परीक्षा हॉल खुलने के तुरंत बाद उम्मीदवारों को अपनी सीट ले लेनी चाहिए।

  • उम्मीदवार को परीक्षा कक्ष/हॉल में प्रवेश के लिए एनटीए वेबसाइट से डाउनलोड प्रवेश पत्र दिखाना होगा।

विज्ञापन

JEE Main परीक्षा पैटर्न

जेईई मेन परीक्षा पैटर्न के अनुसार, जेईई मेन पेपर 2ए में 82 प्रश्न होते हैं, जिसमें सामान्य योग्यता में 50, गणित में 30 और ड्राइंग में 2 प्रश्न होते हैं। पेपर 2बी में सामान्य योग्यता में 50 प्रश्न, गणित में 30 और योजना में 25 प्रश्न हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed