फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Mains 2021 Result released - NTA Score vs raw marks and percentage vs percentile explained here

जेईई मेन 2021: क्या है एनटीए स्कोर, पर्सेंटेज व पर्सेंटाइल में अंतर, कैसे होती है इसकी गणना, जानिए यहां

Sat, 07 Aug 2021 11:22 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 07 Aug 2021 11:22 AM IST
सार

किसी अभ्यर्थी का एनटीए पर्सेंटाइल स्कोर यह दर्शाता है कि उस परीक्षा में बैठने वाले कितने प्रतिशत अभ्यर्थियों के अंक उससे कम आए हैं। 

विज्ञापन
JEE Mains 2021 Result released - NTA Score vs raw marks and percentage vs percentile explained here
JEE MAIN 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन्स 2021 का परिणाम 6 अगस्त, 2021 को जारी कर दिया गया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने हाल ही में उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है। गौरतलब है कि जेईई एडवांस 2021 के लिए अभ्यर्थियों का जेईई मेन रैंक और फाइनल कट ऑफ, एनटीए द्वारा दिए गए स्कोर पर आधारित होगा, न कि परीक्षा में अभ्यर्थी द्वारा प्राप्त किए गए रॉ स्कोर या अंकों पर। यहां तक कि एक टाई की स्थिति में, एनटीए स्कोर का उपयोग किया जाएगा और न कि यह देखा जाएगा कि किस छात्र ने किस विषय में कितना स्कोर किया है।

विज्ञापन

उदाहरण के लिए, मान लें कि आपने भौतिकी में 100 में से 75 अंक प्राप्त किए हैं और आपका एनटीए स्कोर 89.1234567 है और एक अन्य छात्र ने 74 प्राप्त किया है, लेकिन उसका एनटीए स्कोर 89.1234568 है, तो उसका स्कोर आपके ऊपर होगा।

विज्ञापन

ऐसे समझीए पूरा प्रोसेस

एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक किसी अभ्यर्थी का एनटीए पर्सेंटाइल स्कोर यह दर्शाता है कि उस परीक्षा में बैठने वाले कितने प्रतिशत अभ्यर्थियों के अंक उससे कम आए हैं। यही कारण है कि हर सेशन के टॉपर को 100 पर्सेंटाइल मिलते हैं।

पर्सेंटाइल और पर्सेंटेज में क्या फर्क है?

पर्सेंटेज का मतलब, हर विषय में 100 में से अभ्यर्थी को कितने अंक मिले हैं। वहीं पर्सेंटाइल का अर्थ होता है कि कितने प्रतिशत अभ्यर्थियों के अंक आपसे कम हैं। यदि आपने 90 फीसदी अभ्यर्थियों से अधिक अंक हासिल किए हैं, तो आपका पर्सेंटाइल 90 फीसदी होगा।

विज्ञापन

यह है पर्सेंटाइल निकालने का फॉर्मूला

100 X सत्र में कितने अभ्यर्थियों के अंक आपसे कम आए हैं/ सत्र में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों की कुल संख्या।

उदाहरण के तौर पर यदि किसी छात्रों को 70 फीसदी अंक मिले और उससे कम पर्सेंटेज लाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 15000 है, वहीं सत्र में उपस्थित कुल अभ्यर्थियों की संख्या 1800 है। तो आपका पर्सेंटाइल 100x15000/18000=83.33 फीसदी होगा।

यह भी पढ़िए - जेईई मेन 2021: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना से चार ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल, दिल्ली व यूपी ने दिया एक टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed