फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2021 Result Declared: List of candidates from up, rajasthan, delhi, haryana, bihar rtc who scored 100 percentile

JEE Main 2021: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना से चार ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल, दिल्ली व यूपी ने दिया एक टॉपर

Sat, 07 Aug 2021 01:03 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 07 Aug 2021 01:03 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से चार, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से दो, बिहार, कर्नाटक, राजस्थान से एक-एक ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल।

विज्ञापन
JEE Main 2021 Result Declared: List of candidates from up, rajasthan, delhi, haryana, bihar rtc who scored 100 percentile
जेईई एडवांस 2021 - फोटो : prayagraj

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)  मेन 2021 सत्र 3 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में 17 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। जिसमें से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अधिकतम, चार अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश दो सौ पर्सेंटाइल स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं बिहार, कर्नाटक, राजस्थान के एक-एक अभ्यर्थी ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने एनटीए जेईई मेन 2021 के स्कोर आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in के माध्यम से देख सकते हैं।

विज्ञापन

जेईई मेन 2021 रिजल्ट: 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले अभ्यर्थियों की सूची

  • आंध्र प्रदेश से कर्णम लोकेश
  • आंध्र प्रदेश से दुग्गनेनी वेंकट पनीश
  • आंध्र प्रदेश से पसला वीरा शिवा
  • आंध्र प्रदेश से कंचनपल्ली राहुल नायडू
  • तेलंगाना से पोलु लक्ष्मी साई लोकेश रेड्डी
  • तेलंगाना से मदुर आदर्श रेड्डी
  • तेलंगाना से जोस्युला वेंकट आदित्य
  • तेलंगाना से वेलावली वेंकट
  • उत्तर प्रदेश से पाल अग्रवाल
  • उत्तर प्रदेश से अमैया सिंघल
  • दिल्ली से रुचिर बंसल
  • दिल्ली से प्रवर कटारिया
  • हरियाणा से हर्ष
  • हरियाणा से अनमोल
  • बिहार से वैभव विशाल
  • राजस्थान से अंशुल वर्मा
  • कर्नाटक के गौरव दास
विज्ञापन
विज्ञापन

जेईई मेन रिजल्ट 2021: ऐसे देखें अपना परिणाम

  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • 'जेईई मेन 2021 रिजल्ट' नामक लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और पूछे गए अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • आपका जेईई मेन 2021 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में आने वाले इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंट लेकर रख लें।
विज्ञापन

7.09 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

बहरीन, कोलंबो, दोहा, दुबई, काठमांडू, कुआलालंपुर, लागोस, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर और कुवैत जैसे 12 शहरों सहित भारत के 334 शहरों में 915 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा के लिए कुल 7.09 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। 

बाढ़ प्रभावित जिलों में अगस्त में हुई परीक्षा

एनटीए ने कहा, "महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित जिलों कोल्हापुर, पालघर, रत्नागिरी, रायगढ़, सांगली और सतारा में 1,899 अभ्यर्थियों की परीक्षा 3 और 4 अगस्त, 2021 को आयोजित की गई थी, जो 25 और 27 जुलाई को उपस्थित नहीं हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed