फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Mains 2021 Result Today Time and Steps to check Result are here jeemain.nta.nic.in

JEE Main Result 2021: 07 मार्च को जारी हो सकता है जेईई मेन फरवरी परीक्षा का रिजल्ट

Sun, 07 Mar 2021 11:49 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 07 Mar 2021 11:49 AM IST
सार

  • परीक्षा का पहला चरण 23 फरवरी से 26 तक आयोजित किया गया था
  • 01 मार्च को जारी हुई थी परीक्षा के फरवरी सत्र की आंसर की 
  • आंसर की को चुनौती देने के लिए 03 मार्च तक का समय दिया गया था

विज्ञापन
JEE Mains 2021 Result Today Time and Steps to check Result are here jeemain.nta.nic.in
JEE Mains Result 2021: जेईई मेन 2021 परीक्षा के फरवरी सत्र का रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेईई मेन 2021 परीक्षा के फरवरी सत्र का रिजल्ट 07 मार्च को जारी हो सकता है। इंजीनियरिंग कॉलेज और पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य यानी जेईई मेन परीक्षा के फरवरी सत्र का परिणाम एनटीए की ओर से रविवार, 07 मार्च, 2021 को जारी किया जा सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार को ही जानकारी दे दी थी कि जेईई मुख्य परीक्षा 2021 के फरवरी सत्र का रिजल्ट 07 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। रिजल्ट की घोषणा के बाद अभ्यर्थी फरवरी सत्र के परीक्षा परिणाम एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख सकेंगे और डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : सीबीएसई बोर्ड : 10वीं - 12वीं की संशोधित नई डेट शीट हिंदी में यहां से करें डाउनलोड
विज्ञापन


एनटीए का कहना है कि जेईई मेन 2021 परीक्षा के फरवरी सत्र का रिजल्ट एग्जामिनेशन कैलेंडर के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को रिजल्ट संबंधी किसी भी तरह के अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए। बीटेक एप्लीकेंट के लिए जेईई मुख्य 2021 परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी, 25 फरवरी और 26 फरवरी को हुआ था। वहीं, बी-प्लानिंग और बी-आर्क के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा 23 फरवरी को आयोजित हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : ICSE, ISC Board Exam 2021: 12वीं की परीक्षा 08 अप्रैल तो 10वीं की परीक्षा 05 मई से शुरू होगी 

इस साल जेईई एडवांस परीक्षा 03 जुलाई को आयोजित होगी। आपको बता दें कि जेईई मेन परीक्षा का आयोजन इस साल चार चरणों में हो रहा है। पहले चरण की परीक्षा हो चुकी है और अब मार्च, अप्रैल और मई चरणों की परीक्षा होनी है। इसके लिए एनटीए ने परीक्षा केंद्र बढ़ाने का फैसला भी किया है। एनटीए की ओर से परीक्षा के फरवरी सत्र की आंसर की 01 मार्च को जारी की गई थी। इस आंसर की को चुनौती देने के लिए 03 मार्च तक का समय दिया गया था। 

यह भी पढ़ें : JEE Main 2021 : जेईई मेन 2021 परीक्षा का दूसरा चरण 15 मार्च से, जल्द कराएं अपना रजिस्ट्रेशन

ऐसे चेक कर सकेंगे जेईई मुख्य परीक्षा 2021 के फरवरी सत्र का रिजल्ट
  • सबसे पहले अभ्यर्थियों को जेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in है।
  • यहां होम पेज पर ही अभ्यर्थियों को जेईई परीक्षा का लिंक मिलेगा।
  • जिस पर क्लिक करने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद अभ्यर्थियों का रिजल्ट खुल जाएगा जिसे वे डाउनलोड कर सकते हैं।
  • ध्यान रहे कि जेईई मेन 2021 परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक घोषणा के बाद ही खुलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed