फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main Result 2023 NTA JEE Session 2 Scorecard Released at Jeemain.nta.nic.in Check Toppers List

JEE Main Session 2 Topper List 2023: आईआईटीयन भाई को देखकर मिला मोटिवेशन, गंभीरता से लेता था होमवर्क

Mon, 01 May 2023 04:16 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 01 May 2023 04:16 PM IST
सार

JEE Main Result 2023: जेईई मेन का रिजल्ट जारी हो चुका है। मध्यप्रदेश के राजगढ़ ब्यावरा के रहने वाले कौशल विजयवर्गीय ने जेईई-मेन अप्रैल सत्र का परीक्षा में 100 प्रतिशत स्कोर के साथ आल इंडिया पांचवीं रैंक हासिल की है। 

विज्ञापन
JEE Main Result 2023 NTA JEE Session 2 Scorecard Released at Jeemain.nta.nic.in Check Toppers List
JEE Main Session 2 Topper List 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

JEE Main Result 2023 Topper: जेईई मेन का रिजल्ट जारी हो चुका है। मध्यप्रदेश के राजगढ़ ब्यावरा के रहने वाले कौशल विजयवर्गीय ने जेईई-मेन अप्रैल सत्र का परीक्षा में 100 प्रतिशत स्कोर के साथ आल इंडिया पांचवीं रैंक हासिल की है। इससे पहले भी कौशल ने जनवरी के सत्र की परीक्षा में सौ प्रतिशत अंक हासिल किया था।

विज्ञापन

गंभीरता से लेता था होमवर्क

कौशल पिछले तीन साल से तैयारी कर रहे हैं। कौशल ने बताया कि मै रोज क्लास के बाद जो भी होमवर्क मिलता था, उसको गंभीरता से पूरा करता था। होमवर्क से प्रैक्टिस होने के साथ-साथ डाउट्स भी सामने आते हैं। आप जितने ज्यादा डाउट्स क्लीयर करेंगे, उतनी ही टॉपिक पर आपकी पकड़ मजबूत होगी। मैं रोजाना 10-12 घंटे स्टडी करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल ने बताया कि मेरे बड़े भैया अंशुल आईआईटीयन हैं, उनको देखकर ही मैं मोटिवेट हुआ और जेईई की तैयारी के लिए एडमिशन लिया। कोचिंग में फैकल्टीज एक्सपीरियंस्ड होने के साथ ही आपको हमेशा पिछली बार से ज्यादा बेस्ट करने के लिए मोटिवेट करते हैं। टीचिंग मैथेडोलॉजी इतनी अच्छी है कि टॉपिक अच्छे से समझ आ जाता है।

विज्ञापन

कोचिंग में पढ़ाई के लिए बेस्ट एनवायरमेंट है। इससे पहले 10वीं कक्षा में 98.8 प्रतिशत अंक हासिल किए थे, जबकि केवीपीवाय एसए स्ट्रीम में ऑल इंडिया रैंक 16 हासिल की थी। 2022 में फिजिक्स, कैमिस्ट्री और एस्ट्रोनॉमी ओलंपियाड की फर्स्ट स्टेज क्लीयर कर चुका हूं। वर्ष 2021 में फिजिक्स एवं 2020 में मैथ्स ओलंपियाड की फर्स्ट स्टेज क्लीयर कर चुका हूं।

कौशल ने बताया कि वह वैसे तो एमपी के निवासी हैं, लेकिन पापा की बैंक जॉब के चलते शहर बदलते रहते हैं। परिवार मध्यप्रदेश के राजगढ़ ब्यावरा से है। फिलहाल अहमदाबाद में हूं। बड़े भैया आईआईटी कानपुर इलेकिट्रकल ब्रांच में बीटेक करने के बाद अभी आईआईटी दिल्ली से एमटेक कर रहे हैं। कौशल कोटा के एक प्राइवेट संस्थान से तैयारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed