फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jee main Answer Key 2022 Released for Session 1 Know How to Download answers key of jee main.

JEE MAIN Answer Key: जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे चेक करें 

Sun, 03 Jul 2022 10:50 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 03 Jul 2022 10:50 AM IST
सार

जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे उत्तर कुंजी को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Jee main Answer Key 2022 Released for Session 1 Know How to Download answers key of jee main.
जेईई मेन 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE MAIN Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी की एनटीए ने इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक दाखिले की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) 2022 की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। बता दें कि यह उत्तर कुंजी जून महीने में आयोजित सत्र 1 की परीक्षा के लिए है। उत्तर कुंजी ऑनलाइन माध्यम से जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे उत्तर कुंजी को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

Jee main Answer Key 2022: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा
यह उत्तर कुंजी अंतरिम है। एनटीए ने जेईई मेन जून सत्र की परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को जारी की गई उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को इसके लिए 200 रुपये प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क जमा करने होंगे। उम्मीदवार इस बात का खास ख्याल रखें कि आपत्ति 4 जून, 2022 को शाम 5 बजे तक ही दर्ज कराई जा सकेगी। इसके बाद कोई भी मौका नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jee main Answer Key 2022: इन जानकारियों की होगी जरूरत
जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी को डाउनलोड करने के लिए अपने पंजीकरण क्रमांक और पासवर्ड की जरूरत होगी। इसके माध्यम से ही आप अपने उत्तर कुंजी के पीडीएफ फाइल को एक्सेस कर सकेंगे। ये जानकारी छात्रों के प्रवेश पत्र पर दी गई है। इसे चेक कर के उत्तर कुंजी को एक्सेस करें। 

विज्ञापन

JEE MAIN Answer Key: कैसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जेईई मेन 2022 सत्र 1 की उत्तर कुंजी से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब उत्तर कुंजी सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
  • उत्तर का मिलान करें।
  • जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed