फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2024 paper 1 BE,BTech admit card awaited know how to download at jeemain.nta.ac.in

JEE Main 2024 Admit Card: जेईई मेन बीई-बीटेक एडमिट कार्ड का इंतजार, जानें कब तक होगा जारी

Mon, 22 Jan 2024 12:29 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 22 Jan 2024 12:29 PM IST
सार

JEE Main 2024 Admit Card: जेईई मेन बीई-बीटेक एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने वाला है। इससे पहले एटीए ने जेईई मेन के पेपर 2 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

विज्ञापन
JEE Main 2024 paper 1 BE,BTech admit card awaited know how to download at jeemain.nta.ac.in
JEE MAIN Admit Card - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

JEE Main 2024 Paper 1 Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की तरफ से संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य बीई/बीटेक (पेपर 1) परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जारी किया जाने वाला है। इससे पहले एनटीए ने 24 जनवरी को होने वाली बीआर्क/बीप्लानिंग (पेपर 2) परीक्षा के लिए हॉल टिकट पहले ही जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन

JEE Main 2024 परीक्षा विवरण

इससे पहले, एनटीए ने 17 जनवरी को बीटेक पेपर के लिए जेईई मेन 2024 एडवांस्ड सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की थी। इंजीनियरिंग पेपर के लिए जेईई मेन 2024 सत्र 1 जनवरी 27, 29, 30, 31 और 01 फरवरी को होगा। इसमें दो शिफ्ट होंगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। जेईई मेन्स बीटेक एडमिट कार्ड 2024 23 जनवरी तक जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को फोटो, हस्ताक्षर, नाम, श्रेणी, लिंग आदि को चेक करना चाहिए। यदि कोई त्रुटि है, तो वे जेईई मेन परीक्षा के लिए एनटीए के हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से इसकी रिपोर्ट कर सकते हैं।

विज्ञापन

जेईई मेन 2024 सत्र 2 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 मार्च, 2024 तक है। जनवरी सत्र जेईई मेन 2024 के लिए अंतिम तिथि 04 दिसंबर, 2023 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed