JEE Main 2023 Admit Card: जेईई मेन 13 अप्रैल की परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
JEE Main 2023 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 13 अप्रैल, 2023 को होने वाली परीक्षाओं के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन (जेईई मेन) सत्र 2 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
विस्तार
JEE Main 2023 Session 2 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 13 अप्रैल, 2023 को होने वाली परीक्षाओं के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन (जेईई मेन) सत्र 2 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। हॉल टिकट बीई, बीटेक और बी आर्क परीक्षा के लिए जारी किए गए हैं।
यह भी पढ़ें : JEE Mains 2023: जेईई मेन सत्र 2 चौथे दिन फिजिक्स सबसे आसान तो मैथ्स सबसे लेन्दी रही, पढ़ें एक्सपर्ट एनालिसिस
JEE Main 2023 Session 2 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश-पत्र?
-
एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन्स एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें। -
लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। -
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। -
एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें। -
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
JEE Main 2023 Session 2: प्रश्नों को हल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
इंजीनियरिंग करिअर काउंसलर अमित आहूजा के अनुसार परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड पर दिए गए स्वयं के लिए रिपोर्टिंग टाइम पर परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना है। स्टूडेंट्स पेपर प्रारंभ होने से 10 मिनट पूर्व दिए गए सिस्टम पर लॉग इन कर सकता है। लॉग इन कर स्टूडेंट्स को दिए गए इंस्ट्रक्शंस को अच्छी तरह से पढ़ना चाहिए। स्टूडेंट्स परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्रों को हल करने की स्पीड एवं एक्यूरेसी में संतुलन बनाए रखें, ताकि उनका प्रश्न पत्र निर्धारित समय में हल हो सके।
कमेंट
कमेंट X