फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2023 session 2 admit card out download at jeemain.nta.nic.in

JEE Main 2023 Session 2 Admit Card Out: जेईई मेन अप्रैल सत्र का एडमिड कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 03 Apr 2023 07:37 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 03 Apr 2023 07:37 PM IST
सार

JEE Mains Session 2 Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने जेईई मेन्स सत्र-दो के एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
JEE Main 2023 session 2 admit card out download at jeemain.nta.nic.in
JEE Main 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Mains Session 2 Admit Card 2023 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन्स सत्र-दो के एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिए हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध हो जाएगा। जेईई मेन हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन




विज्ञापन

जेईई मेन्स सत्र-दो की परीक्षा छह अप्रैल, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शुरू होगी। परीक्षा छह, आठ, 10, 11 और 12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। वहीं, सआरक्षित तिथियां 13 अप्रैल, 15, 2023 हैं। जो उम्मीदवार सत्र- 2 परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। परीक्षा कंप्यूटर आधारित (ऑनलाइन) मोड में होगी।

JEE Mains Session 2 Admit Card 2023: कैसे और कहां से डाउनलोड करें?

  • जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

  • होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन्स सत्र 2 एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

  • एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन

इससे पहले राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main) 2023 मुख्य सत्र 2 (अप्रैल सत्र) के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी की है। उम्मीदवार जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) 2023 मुख्य सत्र 2 परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं। 

JEE Main 2023: अप्रैल सत्र की महत्वपूर्ण तिथियां

इंजीनियरिंग दाखिलों  के लिए देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2023 के दूसरे चरण यानी अप्रैल सत्र के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से पंजीकरण प्रक्रिया 15 फरवरी, 2023 को शुरू हुई और 12 मार्च, 2023 को खत्म हुई थी। हालांकि, एनटीए ने 15 मार्च, 2023 को जेईई मेन 2023 अप्रैल सत्र के लिए पंजीकरण फिर से खोल दिए थे और 16 मार्च, 2023 को इसे वापस बंद कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed