JEE Main Result Analysis: जेईई मेन रिजल्ट में सभी श्रेणियों की कट ऑफ में हुआ इजाफा; यहां पढ़ें एनालिसिस
JEE Main 2023 Result Analysis: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन के परिणाम के साथ ही ऑल इंडिया रैंक और कट ऑफ जारी की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Main 2023 Result Analysis: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन के परिणाम के साथ ही ऑल इंडिया रैंक और कट ऑफ जारी की गई। जनरल कैटेगरी में 90.7788642, ईडब्ल्यूएस में 75.6229025, ओबीसी एनसीएल में 73.6114227, एससी 51.9776027, एसटी 37.2348772 व पीडब्ल्यूडी 0.0013527 रही है।
कोचिंग सिटी कोटा के जेईई मेन एक्सपर्ट नितिन विजय सर का कहना है कि ऑफलाइन पढ़ाई तथा प्रश्न पत्रों का स्तर सामान्य होने के कारण इस वर्ष सभी कैटेगरी की कट-ऑफ बढ़ गई है। जनरल-कैटेगरी की कटऑफ में लगभग 2%-का इजाफा हुआ है। ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस तथा एससी एवं एसटी-कैटेगरी की कट आफ में क्रमशः 6%, 12%, 8% एवं 11% की वृद्धि हुई है।
JEE Main आंसर-की में हुए 27 बदलाव
एनटीए ने पांच दिन पहले जेईई मेन की फाइनल आंसर की जारी की थी। तभी से परिणाम इंतजार किया जा रहा था। फाइनल प्रोविजनल आंसर-की में एनटीए ने 27 बदलाव किए थे। इसमें 17 सवालों के जवाबों में बदलाव किया गया, नौ सवालों के जवाबों को ड्रॉप किया गया तथा एक सवाल हिंदी माध्यम में परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए ड्रॉप किया गया।
फिजिक्स में दो सवालों के जवाब बदले गए, इसमें 10 अप्रैल को सुबह की पारी के इलेक्ट्रो मैग्नेटिक वेव तथा 12 अप्रैल को सुबह की पारी में ग्रेविटेशन के जवाब शामिल हैं। इसी तरह मैथ्स में 13 सवालों के जवाबों में बदलाव हुए, इसमें से छह सवालों के जवाब ड्रॉप किए गए। केमिस्ट्री में भी 11 सवालों के जवाबों में बदलाव किया गया।
JEE Advanced के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
जेईई एडवांस्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन पंजीयन यानी रजिस्ट्रेशन अंतिम तारीख सात मई को शाम पांच बजे तक करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फीस 08 मई शाम पांच बजे तक जमा होगी। आगामी 04 जून को आयोजित की जाने वाली जेईई एडवांस्ड, 2023 प्रवेश-परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 29 मई को जारी कर दिए जाएंगे।
JEE Advanced के लिए दो लाख 50 हजार छात्र आवेदन के पात्र
जेईई एडवांस्ड परीक्षा में जेईई मेन रिजल्ट के टॉप दो लाख 50 हजार छात्र आवेदन करने के पात्र हैं। अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को कक्षा 12वीं में न्यूनतम 75% अंक प्राप्त करने चाहिए या संबंधित बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा में शीर्ष 20 पर्सेंटाइल में होना चाहिए। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए, कक्षा 12वीं की परीक्षा में योग्यता अंक 65% होना चाहिए। वहीं, इनके अलावा विदेशी नागरिक और प्रवासी भारतीयों को भी आईआईटी में दाखिला मिलता है लेकिन उन्हें जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल होने की जरूरत नहीं होती है।
कमेंट
कमेंट X