फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2023 Exam Dates Clashing With Bihar Board Exam and Class 12th Practicals of State Boards

JEE Main 2023: विद्यार्थियों के सामने खड़ा हुआ संकट, बिहार बोर्ड समेत अन्य परीक्षाओं से टकरा रही जेईई मेन

Thu, 19 Jan 2023 08:23 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 19 Jan 2023 08:23 PM IST
सार

JEE Main 2023 Exam Dates Clashing: जेईई मेन परीक्षा शहर (JEE Main Exam City) और परीक्षा की तिथि (JEE Main Exam Dates) जारी होने के बाद अब परीक्षा के टकराने की बात सामने आ रही है। एक फरवरी को बिहार बोर्ड (Bihar Board) में मैथ्स की परीक्षा है और इसी दिन जेईई मेन की परीक्षा भी है।

विज्ञापन
JEE Main 2023 Exam Dates Clashing With Bihar Board Exam and Class 12th Practicals of State Boards
JEE Main 2023 - फोटो : NTA

विस्तार

JEE Main Exam 2023: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (Engineering Entrance Test) जेईई मेन (JEE Main) जनवरी सेशन (January Session) की परीक्षा में विद्यार्थियों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। जेईई मेन परीक्षा शहर (JEE Main Exam City) और परीक्षा की तिथि (JEE Main Exam Dates) जारी होने के बाद अब परीक्षा के टकराने की बात सामने आ रही है। एक फरवरी को बिहार बोर्ड (Bihar Board) में मैथ्स की परीक्षा है और इसी दिन जेईई मेन की परीक्षा भी है। इसे लेकर बिहार बोर्ड (BSEB Bihar Board) के हजारों विद्यार्थी चिंतित और परेशान हैं।  

विज्ञापन

JEE Main Exam बिहार बोर्ड 12वीं के मैथ्स पेपर से टकराव

जैसे ही एनटीए (NTA) द्वारा परीक्षा शहर एवं परीक्षा की तिथियां जारी की गई, इसके साथ ही बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के सोशल मीडिया पर रिएक्शन आने लगे हैं। सबसे अधिक बिहार बोर्ड के ऐसे विद्यार्थी सामने आ रहे हैं जिनकी परीक्षा एक फरवरी को है और उसी दिन जेईई मेन की परीक्षा भी है। इसके अतिरिक्त कई विद्यार्थी ऐसे भी सामने आ रहे हैं, जिनकी 12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल की परीक्षाएं (Class 12th Board Practical Exam) भी इन्हीं तिथियों में टकरा रही है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Main Exam Vs Board Exam: दूसरे शहर में केंद्र बनने पर मुसीबत

इंजीनियरिंग करिअर काउंसलर अमित आहूजा का कहना है कि यदि किसी विद्यार्थी का परीक्षा केंद्र दूसरे शहर में आता है तो उसके लिए संबंधित स्कूल में प्रैक्टिकल देना भी संभव नहीं हो सकेगा। एक समस्या अधिकांश विद्यार्थियों के साथ यह भी है कि उन्हें ऐसे शहर में परीक्षा केंद्र दिए जा रहे हैं, जिसका उन्होंने परीक्षा केंद्र के रूप में आवेदन के वक्त विकल्पों में चुनाव ही नहीं किया था। इन विद्यार्थियों को अब अनचाहे रूप से नए शहर में परीक्षा देने के लिए तैयार होना पड़ रहा है। उपरोक्त समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में विद्यार्थी एनटीए को ई-मेल और फोन करके समस्याएं बता रहे हैं। 

 

विज्ञापन

JEE Main Exam Slots and Admit Card: 13 शिफ्ट में होगी परीक्षा

उधर, परीक्षा की स्लॉट के संबंध में जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार जेईई मेन (JEE Main) बीई-बीटेक (BE BTech) परीक्षा 24 जनवरी, 25, 29, 30 व 31 जनवरी एवं एक फरवरी को दो शिफ्ट सुबह नौ से 12 बजे तक एवं दोपहर में तीन बजे से छह बजे तक संपन्न होगी। यानी बीई-बीटेक की परीक्षा कुल 12 शिफ्ट में करवाई जाएगी, इसके अतिरिक्त 28 जनवरी को तीन बजे से छह बजे तक की शिफ्ट में बी-आर्किटेक्चर (BArch) और बी प्लानिंग (BPlanning) के लिए परीक्षा होगी। इस प्रकार कुल 13 शिफ्ट में जेईई मेन जनवरी परीक्षा होगी। इस परीक्षा के लिए कुल 9.15 लाख विद्यार्थी रजिस्टर्ड हो चुके हैं। जेईई मेन परीक्षा के प्रवेश पत्र (JEE Main Exam Admit Card 2023) आजकल में जारी किए जा सकते हैं, जिसके माध्यम से विद्यार्थी अपना परीक्षा केंद्र एवं परीक्षा स्लॉट की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed