फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2022 NTA launches new jeemain.nta.nic.in website jee notification likely soon

JEE Main 2022: जल्द जारी हो सकती है जेईई मेन की अधिसूचना, एनटीए ने लॉन्च की नई वेबसाइट

Thu, 24 Feb 2022 07:57 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 24 Feb 2022 07:57 PM IST
सार

NTA JEE Main 2022: जेईई मेन 2022 का विस्तृत कार्यक्रम मार्च के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। जेईई मेन की पंजीकरण प्रक्रिया मार्च के पहले सप्ताह में शुरू की जा सकती है। 

विज्ञापन
JEE Main 2022 NTA launches new jeemain.nta.nic.in website jee notification likely soon
जेईई मेन 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NTA JEE Main 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन की नई वेबसाइट लॉन्च कर दी है। एनटीए द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन की वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in का मेक-ओवर होने के बाद से जेईई मेन परीक्षा 2022 की अधिसूचना और तिथियां जल्द घोषित होने की उम्मीद बढ़ गई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से लॉन्च की गई नई वेबसाइट पहले से काफी बेहतर और सुविधाजनक नजर आ रही है।

विज्ञापन

JEE Main 2022: वेबसाइट पर जेईई मेन 2021 की जानकारियां अपटेड

वेबसाइट पर जेईई मेन 2021 के लिए सूचना बुलेटिन और अन्य जानकारियां भी उपलब्ध है। जिन्हें छात्र त्वरित रेफरेंस के लिए एक्सेस कर सकते हैं। वहीं वेबसाइट के माध्यम से छात्र पुराने प्रश्न-पत्र और उत्तर कुंजी भी प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, अभी एनटीए ने जेईई मेन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। वेबसाइट पर बदलाव के बाद, एनटीए की ओर से अब जल्द ही केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से परामर्श के आधार पर परीक्षा की तारीखों की घोषणा और विस्तृत कार्यक्रम जारी करने की उम्मीद है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Main 2022: विस्तृत कार्यक्रम मार्च के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना

विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में किए गए दावों के अनुसार, जेईई मेन 2022 का विस्तृत कार्यक्रम मार्च के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। जेईई मेन की पंजीकरण प्रक्रिया मार्च के पहले सप्ताह में शुरू की जा सकती है। कहा ये भी जा रहा है कि परीक्षा इस साल सिर्फ दो चरणों में आयोजित किए जाने तैयारी है। हालांकि, इस बारे में जल्द ही तारीखों की घोषणा होने की संभावना है। बीते साल पहली बार, जेईई मेन परीक्षा साल में चार बार आयोजित की गई थी। चारों चरणों में से छात्रों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले स्कोर को ही अंतिम स्कोर माना गया था और उसी के आधार पर एनटीए रैंक तैयार की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed