फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2021: Experts said Expected cut off likely to rise for qualifying JEE Advanced this year

JEE Main 2021: इस वर्ष बढ़ सकता है क्वालिफाइंग कटऑफ, जानिए विशेषज्ञों ने क्या कहा

Tue, 27 Jul 2021 01:35 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 27 Jul 2021 01:35 PM IST
सार

जेईई मेन 2020 के लिउ 10.43 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वहीं इस बार 21 लाख विद्यार्थियों ने जेईई मेन 2021 के लिए पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन
JEE Main 2021: Experts said Expected cut off likely to rise for qualifying JEE Advanced this year
जेईई एडवांस 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2021 के अप्रैल सत्र की परीक्षा अपने अंतिम चरण में है। सातवीं पाली का अंतिम स्लॉट 27 जुलाई 2021 यानी मंगलवार को दोपहर 3 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तकरीबन 7.09 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है। 24 अगस्त से शुरू होने वाले सत्र 4 के लिए भी इतने ही अभ्यर्थियों के उपस्थित होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि इस वर्ष जेईई एडवांस 2021 के लिए क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल के बढ़ने की संभावनाएं है। अगर आप भी इस वर्ष इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) में दाखिला लेने की सोच रहे हैं तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। पढ़िए...

विज्ञापन

जेईई मेन 2021 की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों में हुई वृद्धि

जेईई मेन 2021 के लिए उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है। प्रात्प जानकारी के मुताबिक 21 लाख विद्यार्थियों ने जेईई मेन 2021 के लिए पंजीकरण कराया था। बता दें कि पिछले वर्ष यानी जेईई मेन 2020 के लिए केवल 10.43 लाख विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया था। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार यूपी जेईई परीक्षा को रद्द कर जेईई मेन के साथ जोड़ दिया गया है जिसकी वजह से इस बार अभ्यर्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार भी 2.5 लाख विद्यार्थियों काे ही किया जाएगा शॉर्टलिस्ट

जेईई मेन 2021 क्वालिफाई करने वाले छात्र जेईई एडवांस 2021 परीक्षा के लिए पात्र होंगे, जो 3 अक्तूबर को होने वाली है। आईआईटी खड़गपुर द्वारा जारी सूचना बुलेटिन के अनुसार, जेईई एडवांस 2021 के लिए लगभग 2.5 लाख छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। पिछले वर्षों की तुलना में संख्या में वृद्धि नहीं हुई है।

विज्ञापन

यह है जेईई एडवांस का संभावित कटऑफ

वर्ग जेईई एडवांस 2020 कटऑफ जेईई एडवांस 2021 संभावित कटऑफ
सामान्य 90.38 92-94
ईडब्ल्यूएस 70.24 70-72
ओबीसी एनसीएल 72.89 70-74
एससी 50.18 50-55
एसटी 39.07 39-40
पीडब्ल्यूडी 0.06 <1

94 तक जा सकता है पर्सेंटाइल

चूंकि एनटीए स्कोर, पर्सेंटाइल मॉडल पर आधारित होते हैं, इसलिए छात्रों की कुल संख्या भी मायने रखती है। हालांकि, अंतिम कट ऑफ मई या अगस्त सत्र आयोजित होने के बाद ही उपलब्ध होगा। जानकारों की माने तो यह उम्मीद की जा सकती है कि कट ऑफ 90 पर्सेंटाइल से बढ़कर 94 पर्सेंटाइल तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed