फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jee Main 2021 Application correction window to begin on January 27 and admit cards in February 2021

JEE Main 2021 : आवेदन में संशोधन के लिए करेक्शन विंडो 27 जनवरी से शुरू होगी

Sun, 24 Jan 2021 01:57 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Sun, 24 Jan 2021 01:57 PM IST
विज्ञापन
Jee Main 2021 Application correction window to begin on January 27 and admit cards in February 2021
JEE MAIN 2021 - फोटो : अमर उजाला

जेईई मेन 2021 परीक्षा की तैयारी कर रहे और आवेदन कर चुके छात्र ध्यान दें। अगर आपने जेईई मेन 2021 का आवेदन फॉर्म भर दिया है और उसमें गलती से कुछ त्रुटि रह गई है तो निराश मत होइए। आपके पास उसे सुधारने का मौका है। जेईई मेन 2021 के आवेदन में संशोधन के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से करेक्शन विंडो 27 जनवरी से खोली जा रही है। 

विज्ञापन


ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक आवेदन फॉर्म भर दिया और आवेदन शुल्क भी जमा कर दिया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना आवेदन फॉर्म जांच सकते हैं। इसमें त्रुटि पाए जाने पर उसे करेक्शन विंडो खुलने के बाद संशोधित करके 30 जनवरी 2021 तक या उससे पहले पुन: जमा कर दें। अभ्यर्थी jeemain.nta.nic.in के जरिए आवेदन फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे। एनटीए फरवरी 2021 के दूसरे सप्ताह में जेईई मेन 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा।
विज्ञापन


बता दें कि जेईई मेन को लेकर एक फर्जी वेबसाइट भी वायरल हो रही है। आवेदन कर्ता इससे सावधान रहें। एनटीए ने फर्जी वेबसाइट को लेकर अभ्यर्थियों को सतर्क किया है, जिसका यूआरएल- jeeguide.co.in है। यह वेबसाइट जेईई मेन 2021 के फॉर्म भरने और शुल्क स्वीकार करने को लेकर फर्जी तौर पर संचालित की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

13  भाषाओं में होगी परीक्षा
आपको बता दें कि जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं में होगी। इस वर्ष छात्रों को कुल 90 में से 75 प्रश्न ही हल करने होंगे। 15 वैकल्पिक प्रश्नों की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। फरवरी सत्र के लिए जेईई मेन 2021 एडमिट कार्ड फरवरी के पहले हफ्ते में ऑनलाइन मोड जारी होंगे।  

ऐसे बनाएं एग्जाम की योजना
इस साल जेईई मेन की परीक्षा फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में होगी। यह परीक्षा चार सत्रों में होगी। फरवरी सत्र की परीक्षा 23 से 26 फरवरी तक होगी। इसके बाद दूसरे सत्र की परीक्षा  15-18 मार्च तक होगी। तीसरे सत्र की परीक्षा 27-30 अप्रैल और चौथे सत्र की परीक्षा 24-28 मई तक होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed