फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2020 likely to be conducted in June, says HRD Minister Ramesh Pokhriyal

JEE Main 2020: जेईई मेन की परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने दी ये जानकारी

Mon, 20 Apr 2020 05:59 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 20 Apr 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
JEE Main 2020 likely to be conducted in June, says HRD Minister Ramesh Pokhriyal
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : ट्विटर

जेईई मेन की परीक्षा के जून में होने की संभावना है। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि जेईई मेन की परीक्षा जून में होने की संभावना है। अभी हमारी प्राथमिकता छात्रों की सुरक्षा है। बता दें कि लॉकडाउन की वजह से जेईई मेन और जेईई एडवांस दोनों ही परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। जेईई मेन की परीक्षा 5, 7, 9 और 11 अप्रैल को होनी थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से इस परीक्षा को स्थगित कर दिया था। अब यह परीक्षा जून में हो सकती है।

विज्ञापन


हालांकि अभी परीक्षा की आगामी तारीख को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। संभावना जताई जा रही है कि लॉकडाउन के खत्म होने के बाद जून माह में जेईई मेन की परीक्षा हो सकती है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए इस वक्त देश में लॉकडाउन का दूसरा चरण चल रहा है जो कि तीन मई तक है। शिक्षा मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है-  इस कठिन दौर में हम प्रत्येक विद्यार्थी को ऑनलाइन माध्यमों से गुणवत्ता परक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है ।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-त्रिपुरा में पहली से लेकर नौवीं तक के सारे विद्यार्थी बिना परीक्षा के ही पास
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

जेईई मेन और जेईई एडवांस की परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कराती है। इससे पहले एक नोटिफिकेशन के जरिए एनटीए ने जेईई मेन की परीक्षा मई के आखिरी हफ्ते में करानी की बात कही थी। इसके बाद देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए जब दूसरे चरण का लॉकडाउन लगा तो यह परीक्षा फिर से स्थगित कर दी गई। अब संभावना है कि जेईई मेन की परीक्षा जून में होगी। लॉकडाउन की वजह से सभी स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। कॉलेजों और स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं। लॉकडाउन की वजह से कई प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित किया गया है और कई परीक्षाओं की तारीख भी आगे बढ़ाई गई है। लॉकडाउन के चलते नेट परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख भी बढ़ाई गई है।


इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed