फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Tripura declares all-pass for school students from Class 1-9 and 11

त्रिपुरा में पहली से लेकर नौवीं तक के सारे विद्यार्थी बिना परीक्षा के ही पास

Mon, 20 Apr 2020 05:37 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 20 Apr 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
Tripura declares all-pass for school students from Class 1-9 and 11
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

त्रिपुरा में पहली से लेकर नौवीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के पास कर दिया गया है। यहां दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को छोड़कर पहली से लेकर नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में डाल दिया गया है। सरकार ने लॉकडाउन को देखते हुए बिना किसी देरी के सभी विद्यार्थियों को पास घोषित कर दिया है। यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि स्कूलों के शैक्षणिक गतिविधियों को सुविधाजनक बनाया जाए।

विज्ञापन


दरअसल, लॉकडाउन की वजह से सूबे के सभी स्कूल ऑनलाइन शुरू होंगे और प्राइवेट टीवी चैनलों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। ऐसे में सरकार ने बोर्ड के विद्यार्थियों को छोड़कर सभी को पास कर दिया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-लॉकडाउन: मिजोरम में स्थगित हुए बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं, विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया पर चलाई थी मुहिम
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने पहली से लेकर नौवीं तक के सभी विद्यार्थियों को पास घोषित कर दिया है। त्रिपुरा में लॉकडाउन की वजह से कक्षा नौवीं के तीन पेपर रह गए थे जिनको बिना कराए ही विद्यार्थियों को पास कर दिया गया है।


सरकार ने सभी स्कूलों को 25 अप्रैल तक विद्यार्थियों की मार्कशीट ऑनलाइन अपलोड करने के लिए कहा है। ये आदेश सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिया गया है। शिक्षा मंत्री का कहना है कि सिर्फ पहली से लेकर नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को ही पास किया गया है। कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए यह निर्णय नहीं है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में तीन मई तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। ऐसे में सभी स्कूल और कॉलेज बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed