फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2020 Application date changed, know new registration date by NTA

JEE Main 2020: बदल गई आवेदन की तारीख, अब इस दिन से शुरू होगी प्रक्रिया

Mon, 02 Sep 2019 11:10 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Mon, 02 Sep 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
JEE Main 2020 Application date changed, know new registration date by NTA
सांकेतिक तस्वीर

जनवरी 2020 में होने वाले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन (JEE MAIN) के लिए आवेदन 2 सितंबर 2019 से ही शुरू होने थे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी एग्जाम शेड्यूल में इसी तारीख की जानकारी दी गई थी। लेकिन अब यह तारीख बदल गई है। 

विज्ञापन


जनवरी 2020 में होने वाले जेईई मेन-1 के लिए आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया पहले से तय तारीख एक दिन बाद, यानी 3 सितंबर 2019 से शुरू होगी।
विज्ञापन


इस संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पब्लिक नोटिस भी जारी कर दिया है। हालांकि एनटीए ने तारीख में बदलाव का कोई कारण नहीं बताया है। आप इसके लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं और किन दस्तावेजों की जरूरत होगी, इस बारे में हम आपको आगे बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाने हैं। इसके लिए आपको एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • 3 सितंबर से जेईई मेन के होम पेज पर आपको जेईई मेन-1 के लिए रजिस्ट्रेशन की लिंक मिलेगी। इस पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहां मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • फोटो, डिजिटल सिग्नेचर व अन्य जरूरी दस्तावेज की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करें। 
  • अब फीस पेमेंट की प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके बाद अपना आवेदन सबमिट कर दें। आवेदन की फाइनल कॉपी को डाउनलोड कर एक प्रिंट संभालकर रख लें।

    ये भी पढ़ें : CBSE 2020: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में पूछे जाएंगे इन छह प्रकार के वस्तुनिष्ठ प्रश्न

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

  • स्कैन्ड पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर।
  • कक्षा 10वीं का प्रमाणपत्र जिस पर आपकी जन्म तिथि की जानकारी दर्ज हो।
  • कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट।
  • आरक्षित श्रेणी के तहत आते हैं तो संबंधित प्रमाण पत्रों की स्कैन्ड कॉपी।
ये भी पढ़ें : एक साल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने वाले कितने युवाओं को मिली नौकरी, सामने आई सच्चाई
 

परीक्षा के लिए आवेदन / रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख 30 सितंबर तय की गई है। एनटीए द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, अभ्यर्थी 6 दिसंबर 2019 से इस परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। जबकि परीक्षा का आयोजन देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 6 जनवरी 2020 से लेकर 11 जनवरी 2020 तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा खत्म होने के 20 दिन बाद उनका परिणाम भी मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें : अब हर श्रेणी के छात्रों को मिलेगी JEE और NEET की फ्री कोचिंग, ये है स्कीम

NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
NTA द्वारा जारी नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed