फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Apex Board Reconstituted For 2026-27; Newly JAB Chaired by Professor S K Jain

JEE Apex Board: शिक्षा मंत्रालय ने किया जेईई एपेक्स बोर्ड का पुनर्गठन, प्रोफेसर एसके जैन को सौंपी गई कमान

Fri, 29 Aug 2025 03:22 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 29 Aug 2025 03:22 PM IST
सार

JEE Apex Board Reconstitutes: जेईई मेंस और एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन और संचालन करने वाले जेईई एपेक्स बोर्ड का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में उच्च शिक्षा विभाग ने इसके पुनर्गठन के लिए अधिसूचना जारी की है। नवगठित जेएबी के अध्यक्ष बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर एसके जैन होंगे।
 

विज्ञापन
JEE Apex Board Reconstituted For 2026-27; Newly JAB Chaired by Professor S K Jain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

JEE Apex Board: उच्च शिक्षा विभाग ने एक बड़ा कदम उठाते हुए जेईई एपेक्स बोर्ड के पुनर्गठन की घोषणा की है। यह बोर्ड आईआईटी और एनआईटी समेत अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए जेईई मेन और एडवांस्ड का आयोजन करता है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि बोर्ड का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में वर्ष 2026 और 2027 के लिए जेईई एपेक्स बोर्ड के पुनर्गठन के लिए अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन

प्रोफेसर एसके जैन होंगे नए जेएबी बोर्ड के अध्यक्ष

नवगठित जेएबी के अध्यक्ष बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर एसके जैन होंगे, जिन्हें मानद अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आईआईटी मद्रास, आईआईटी कानपुर, आईआईटी रुड़की, एनआईटी राउरकेला, आईआईईएसटी शिबपुर, आईआईआईटी हैदराबाद, आईआईआईटी (पीपीपी) ऊना और आईआईआईटीडीएम कांचीपुरम के निदेशक इसके सदस्य होंगे।

आंध्र प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी), सीबीएसई, एनआईसी, सी-डैक और शिक्षा मंत्रालय के प्रतिनिधि भी बोर्ड का हिस्सा हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक इसके सदस्य सचिव होंगे।

अधिसूचना के अनुसार, नवगठित जेएबी जेईई (मेन) से संबंधित नीतियों, नियमों और विनियमों का निर्धारण करने वाला अंतिम प्राधिकरण होगा, साथ ही जेईई (एडवांस्ड) के आयोजन संस्थान के साथ समन्वय भी करेगा। परीक्षा के आयोजन में एनटीए बोर्ड का सहयोग करेगा।
 

बोर्ड के पुनर्गठन को शिक्षा मंत्री ने दी मंजूरी

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि एनटीए (NTA) पूरे देश में JEE (Main) परीक्षा के आयोजन में प्रशासनिक और तकनीकी मदद करेगा। इसके लिए NTA में मौजूद JAB का स्थायी सचिवालय काम करेगा। इसमें मौजूदा दफ्तर, पहले से जुटाए गए अतिरिक्त फंड और इस समय JEE (Main) से जुड़ी टीम की मदद ली जाएगी। 

अगर जरूरत पड़ी तो कैबिनेट/CEE की मंजूरी के बाद कुछ नए पद बनाए जा सकते हैं, जिसमें एक एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का पद भी शामिल हो सकता है। शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि JAB के पुनर्गठन को केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed