{"_id":"5f6339c705baa54521534f06","slug":"jee-advanced-increasing-number-of-attempts-to-be-considered-before-2021-iit-jee-exam-iit-delhi-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई एडवांस: अगले साल जैब की बैठक में उठाया जाएगा प्रयासों की संख्या बढ़ाने का मुद्दा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जेईई एडवांस: अगले साल जैब की बैठक में उठाया जाएगा प्रयासों की संख्या बढ़ाने का मुद्दा
Thu, 17 Sep 2020 04:37 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 17 Sep 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
Neet Jee Mains Exam 2020
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल में दो बार जेईई मेन परीक्षा की तर्ज पर जेईई एडवांस में भी एक से अधिक मौका देने की मांग का निर्णय अब अगले साल होने वाली जैब बैठक में तय होगा। इस संबंध में आईआईटी का कहना है कि यह इस साल संभव नहीं है, साल 2021 की जैब मीटिंग में इस मुद्दे को उठाया जाएगा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर वी रामगोपाल राव का कहना है कि जेईई एडवांस की परीक्षा के लिए प्रयासों की संख्या बढ़ाने के बारे में निर्णय संयुक्त प्रवेश बोर्ड (जेएबी) में लिया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-जानिए कौन हैं मीना गुरुंग, जिन्होंने की युवाओं के लिए 'स्ट्रीट लाइब्रेरी' की शुरुआत
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जैब में जेईई एडवांस और आईआईटी जेईई संबंधित सभी मुद्दे उठाए जाएंगे। दरअसल, कोरोना महामारी की वजह से कई छात्रों ने प्रोफेसर राव से जेईई एडवांस में प्रयासों की संख्या में बढ़ोतरी करने का अनुरोध किया था। इस पर उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए छात्रों से कहा कि जेईई एडवांस में प्रयासों की संख्या बढ़ाना ऐसा निर्णय है, जिसे अकेले नहीं लिया जा सकता है। इस मुद्दे को जैब 2021 की बैठक में उठाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने आगे छात्रों से 2020 की परीक्षा के लिए अपने अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा है, जिससे उन्हें आश्वस्त किया गया कि सभी मामलों पर चर्चा की जाएगी और सबसे अच्छे तरीके से हल किया जाएगा। प्रोफेसर वी रामगोपाल राव ने छात्रों को आश्वस्त किया कि सभी मामलों पर जैब में चर्चा की जाएगी और उनको अच्छे से हल किया जाएगा। राव ने जेईई एडवांस परीक्षा दे रहे छात्रों को परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह भी दी।
इसे भी पढ़ें-सिविल सेवाएं परीक्षा से सीसैट हटाने का कोई प्रस्ताव नहीं: सरकार
गौरतलब है कि जेईई एडवांस परीक्षा देशभर के आईआईटी और टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित कराई जाती है। जेईई मेन क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी ही जेईई एडवांस परीक्षा में बैठते हैं। इस साल जेईई एडवांस की परीक्षा 27 सितंबर को होगी। यह परीक्षा सुबह और दोपहर को तीन-तीन घंटों की दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 14.30 बजे से शुरु होंगी। जेईई एडवांस 2020 परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। इस परीक्षा के परिणाम 5 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X