फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced AAT 2022 Exam on September 14 Check Before Exam Preparation Tips and Guidelines

JEE Advanced AAT 2022: कल होगा जेईई एडवांस्ड आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट, जानें एग्जाम गाइडलाइन

Wed, 14 Sep 2022 10:25 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 14 Sep 2022 10:25 AM IST
सार

Exam Day Preparation Tips and Guideline: हर साल की तरह, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) वाराणसी, खड़गपुर और रुड़की के स्नातक वास्तुकला पाठ्यक्रमों (BArch पाठ्यक्रम) में प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
JEE Advanced AAT 2022 Exam on September 14 Check Before Exam Preparation Tips and Guidelines
JEE Advanced AAT 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Advanced AAT 2022 Exam Guidelines: जेईई एडवांस्ड आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 2022 (JEE Advanced AAT) बुधवार, 14 सितंबर, 2022 को आयोजित होने वाला है। परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। बुधवार को पूरे देश में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

जेईई एडवांस्ड एएटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया और परीक्षा के दिन के फॉलो किए जाने वाले जरूरी दिशा-निर्देश यहां पढ़े जा सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। जेईई एडवांस्ड आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए परिणाम 17 सितंबर, 2022 को जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन

JEE Advanced AAT 2022: जेईई एडवांस्ड के प्रवेश-पत्र से होगी एंट्री

जेईई एडवांस्ड परीक्षा पास करने वाले ही जेईई एडवांस्ड आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए खुद को पंजीकृत कराने के पात्र थे। पंजीकृत उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि जेईई एडवांस्ड आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 2022 के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे। जेईई एडवांस्ड आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट देने के लिए उम्मीदवारों को अपने जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2022 का उपयोग करना होगा जो पहले jeeadv.ac.in पर जारी किया गया था। 

विज्ञापन

JEE Advanced AAT 2022: परीक्षा के दिन दिशा-निर्देश यहां देखें

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार अपने आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट कॉल लेटर का प्रिंट आउट परीक्षा हॉल में ले जाना सुनिश्चित करें।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवारों को अपने साथ एक वैध और हालिया फोटो आईडी प्रूफ साथ रखना होगा।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार ध्यान दें कि आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट के परीक्षा केंद्रों पर मास्क पहनना अनिवार्य है।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवारों को सामाजिक दूरी बनाए रखनी होगी और सभी कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवारों को हैंड सैनिटाइजर की एक छोटी पारदर्शी बोतल और अपने साथ एक पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति है।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट में कैलकुलेटर, घड़ियां, किताबें, सेलफोन, कैमरा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग प्रतिबंधित है।

 
विज्ञापन

JEE Advanced AAT: IIT के BArch पाठ्यक्रम में मिलेगा प्रवेश

हर साल की तरह, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) वाराणसी, खड़गपुर और रुड़की के स्नातक वास्तुकला पाठ्यक्रमों (BArch पाठ्यक्रम) में प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। 17 सितंबर को, परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए एक कट ऑफ जारी करेगी। जेईई एडवांस्ड आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट कट ऑफ से ऊपर स्कोर करने वाले छात्रों को आईआईटी में बी आर्क कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए योग्य माना जाएगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed