JEE Advanced Result 2023: 18 जून को जारी होगा जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट, यहां जानें कैसे चेक करें
JEE Advanced Result 2023: आईआईटी में दाखिलों के लिए दो लाख से अधिक छात्र जेईई एडवांस्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी 18 जून, 2023 को जेईई एडवांस्ड 2023 का परिणाम जारी करने वाला है।
विस्तार
JEE Advanced Result 2023: आईआईटी में दाखिलों के लिए दो लाख से अधिक छात्र जेईई एडवांस्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी 18 जून, 2023 को जेईई एडवांस्ड 2023 का परिणाम जारी करने वाला है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं और अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर देख सकेंगे।
JEE Advanced Result 2023: जेईई एडवांस्ड 4 जून को हुई थी परीक्षा
जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा 04 जून, 2023 को दो पालियों में आयोजित की गई थी- पेपर I सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया गया था। प्रतिक्रिया पत्रक 09 जून, 2023 को वेबसाइट पर उपलब्ध था। इस बीच, 11 जून, 2023 को उत्तर कुंजी जारी की गई। परिणामों के साथ, संस्थान द्वारा अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
JEE Advanced Result 2023: ऐसे करें चेक
-
जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर लॉग ऑन करें। -
होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस्ड 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। -
लॉग इन विवरण दर्ज करें और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। -
रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें। -
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X