फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced 2021 Syllabus, Mock test released on jeeadv.ac.in

JEE Advanced 2021: सिलेबस और मॉक टेस्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड   

Thu, 21 Jan 2021 04:17 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 21 Jan 2021 04:17 PM IST
विज्ञापन
JEE Advanced 2021 Syllabus, Mock test released on jeeadv.ac.in
जेईई एडवांस्ड 2021 - फोटो : अमर उजाला

JEE Advanced 2021: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर ने जेईई एडवांस्ड 2021 परीक्षा के लिए सिलेबस और मॉक टेस्ट जारी कर दिया है। जेईई एडवांस्ड 2021 के लिए विषयवार सिलेबस और मॉक टेस्ट पेपर जारी हो गए हैं, जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-SAT परीक्षा के लिए खत्म हुआ सब्जेक्ट टेस्ट, 'द कॉलेज बोर्ड' ने की घोषणा
विज्ञापन


अभ्यर्थी जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के जरिए अपना सिलेबस और मॉक टेस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस साल जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 3 जुलाई को आयोजित होगी। जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन तारीख, हॉल टिकट और दूसरी तारीखों के बारे में घोषणा बाद में होगी। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए बेहद आसान तरीके से कुछ स्टेप्स में मॉक टेस्ट और सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UCEED, CEED 2021: आईआईटी बॉम्बे ने जारी की UCEED व CEED की उत्तर


ऐसे डाउनलोड करें JEE एडवांस्ड 2021 परीक्षा के लिए सिलेबस और मॉक टेस्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही सिलेबस और मॉक टेस्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको विषयवार मॉक टेस्ट पेपर पर क्लिक करना होगा।
-अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए परीक्षा का पूरा सिलेबस और विषयवार मॉक टेस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-Bihar Board Exams 2021: फरवरी से हैं 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, छात्र कर रहे हैं स्थगित करने की मांग

आपको बता दें कि सिलेबस पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगा। मॉक टेस्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉग इन विवरण भरना होगा। जो अभ्यर्थी इस साल जेईई एडवांस्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे मॉक टेस्ट और सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।

सिलेबस के लिए डायरेक्ट लिंक
मॉक टेस्ट के लिए डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed