Bihar Board Exams 2021: फरवरी से हैं 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, छात्र कर रहे हैं स्थगित करने की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bihar Board Exams 2021: बिहार में फरवरी से दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं हैं। लेकिन छात्र इन परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, दसवीं और बारहवीं के छात्र परीक्षाओं में बैठने के सुरक्षा कारणों के चलते और परीक्षाओं की तैयारी सही से नहीं होने के कारण, इन परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि ऑनलाइन माध्यम से उनकी पढ़ाई अच्छे से नहीं हुई है और उनको बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी का मौका भी अच्छे से नहीं मिला है। इसलिए, दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किया जाए।
इसे भी पढ़ें-विश्व पुस्तक मेला 2021: नई शिक्षा नीति 2020 थीम पर आधारित मेला 12 से 15 फरवरी तक चलेगा
बिहार बोर्ड की दसवीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 24 फरवरी के बीच आयोजित होनी है। जबकि, बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 1 फरवरी से लेकर 13 फरवरी के बीच आयोजित होनी हैं। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रों का कहना है कि अन्य राज्यों के बोर्ड की तरह बिहार बोर्ड ने परीक्षाओं के लिए सिलेबस कम नहीं किया है, जिसकी वजह से भी छात्रों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। बारहवीं कक्षा के एक छात्र अमित कुमार का कहना है कि वह जिस सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं, वहां पिछले दस महीने से ऑनलाइन कक्षा नहीं हुई है। ज्यादातर छात्र कोचिंग सेंटर पर निर्भर रहते थे, वो भी बंद थे। ऐसे में पास होने को लेकर शंका हो रही है, क्योंकि पूरी तैयारी ही नहीं हुई है।
इसे भी पढ़ें-CTET : 31 जनवरी को है परीक्षा, फ्री में पाएं एक महीने का वीडियो सब्सक्रिप्शन
छात्रों का कहना है कि बोर्ड ने न ही सिलेबस कम किया और न ही परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयुक्त वक्त दिया। ऐसे में छात्रों की परफोर्मेंस में गिरावट आएगी और पर्संटेज भी कम आएगी। एक अन्य बारहवीं की छात्रा सुप्रिया रानी का कहना है कि सिलेबर बहुत ज्यादा और विस्तृत है, ऐसे में तैयारी का भरपूर वक्त मिलना चाहिए।
कमेंट
कमेंट X