जेईई एडवांस 2021: 03 अक्तूबर को होगी परीक्षा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार, 26 जुलाई को देर शाम बड़ी घोषणा करते हुए आईआईटी एडवांस परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट करते हुए कहा कि आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई (एडवांस) 2021 परीक्षा 03 अक्तूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार, 26 जुलाई को देर शाम बड़ी घोषणा करते हुए आईआईटी एडवांस परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट करते हुए कहा कि आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई (एडवांस) 2021 परीक्षा 03 अक्तूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सभी कोविड-प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।
JEE (Advanced) 2021 examination for admission in #IITs will be held on the 3rd October, 2021. The examination will be conducted adhering to all Covid-protocols.@DG_NTA @PIBHRD @EduMinOfIndia @IITKgp @PMOIndia
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) July 26, 2021विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री की घोषणा के बाद जल्द ही जेईई एडवांस परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट http://www.jeeadv.ac.in/ पर इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना और परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि इस साल जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन आईआईटी खड़गपुर की ओर से किया जाना है। बता दें कि पहले जेईई एडवांस के लिए पंजीकरण 07 जून से शुरू और 14 जुलाई को समाप्त होने वाला थे। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब दोबारा नई तिथियों का एलान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : जेईई एडवांस 2021 : आवेदन शुरू होने से पहले संभाल लें ये दस्तावेज, परीक्षा में पड़ेगी जरूरत
बता दें कि जेईई मेन 2021 परीक्षा में सफल रहने वाले 2.50 लाख विद्यार्थी जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को कक्षा 12वीं (या समकक्ष) में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ पास करना अनिवार्य है। हालांकि, 2019 या उससे पहले कक्षा 12वीं (या समकक्ष) परीक्षा में पास करने वाले अभ्यर्थी जेईई (एडवांस) 2021 के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक अभ्यर्थियों को कक्षा दसवीं की मार्कशीट/ जन्म प्रमाणपत्र और कक्षा बारहवीं की मार्कशीट की आवश्यकता होगी। वहीं एसटी, एससी, ईडब्ल्यूएस आदि वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए जाति प्रमाणपत्र जमा करना होगा।
आवेदन शुल्क
- महिला अभ्यर्थी - 1400 रुपये
- एसटी/ एससी/ पीडब्ल्यूडी - 1400 रुपये
- अन्य अभ्यर्थी - 2800 रुपये
कमेंट
कमेंट X