फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced 2020: 4 exam centres in Kashmir, a first in many years

JEE Advanced 2020: पहली बार जेईई एडवांस परीक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर में बनाए गए चार परीक्षा केंद्र

Fri, 18 Sep 2020 11:33 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 18 Sep 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
JEE Advanced 2020: 4 exam centres in Kashmir, a first in many years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

JEE Advanced 2020: इस साल जेईई एडवांस की परीक्षा 27 सितंबर को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी। जेईई एडवांस परीक्षा के लिए आईआईटी दिल्ली ने इस साल कश्मीर में चार परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं, जो कि पहली बार संभव हुआ है। इससे पहले पिछले साल जम्मू-कश्मीर में जेईई एडवांस परीक्षा के लिए सिर्फ एक परीक्षा केंद्र बनाया गया था। लेकिन इस साल परीक्षा केंद्रों की संख्या में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली ने जेईई एडवांस परीक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, जम्मू व कश्मीर में चार परीक्षा केंद्र बनाए है। इससे पहले तक जम्मू-कश्मीर में इस प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए सिर्फ एक ही परीक्षा केंद्र बनाया जाता था। आईआईटी दिल्ली के निदेशक, वी रामगोपाल राव का कहना है कि इस साल जेईई एडवांस परीक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, ताकि जेईई एडवांस की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के परीक्षा केंद्र में जाकर परीक्षा दे सकें। उन्होंने यह बात ट्वीट कर कही है।
विज्ञापन


दरअसल, वी रामगोपाल राव ने एक फेक न्यूज का हवाला देते हुए यह जानकारी दी कि इस साल जम्मू-कश्मीर में जेईई एडवांस परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। इस फेक न्यूज में कहा गया था कि 27 सितंबर को जेईई एडवांस की परीक्षा है और जम्मू-कश्मीर में एक भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है, वहां के अभ्यर्थी कैसे परीक्षा देंगे। जेईई एडवांस की परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के जरिए होती है। गौरतलब है कि जेईई एडवांस परीक्षा को साल में दो बार आयोजित कराने की मांग को लेकर भी राव का कहना है कि इस बात का निर्णय जैब 2021 की बैठक में लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बैठक में सारे मुद्दों को उठाया जाएगा। कई छात्रों ने जेईई मेन की तरह ही जेईई एडवांस परीक्षा के अटेंप बढ़ाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed