JCECEB BSc Nursing: बीएससी नर्सिंग के लिए आज से आवेदन शुरू, साइंस से 12वीं पास उम्मीदवार अभी करें पंजीकरण
JCECE BSc Nursing 2025 Registration: जेसीईसीईबी बीएससी नर्सिंग 2025 के तहत झारखंड में बीएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार जो 12वीं परीक्षा (साइंस स्ट्रीम) उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JCECE BSc Nursing 2025: झारखंड बीएससी नर्सिंग 2025 प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन आज 18 जून से शुरू हो गए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 11 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद, 12 जुलाई को आवेदन फॉर्म में सुधार की सुविधा दी जाएगी, ताकि छात्र अपनी गलतियों को ठीक कर सकें।
बीएससी नर्सिंग (बेसिक) कोर्स के लिए प्रतियोगिता परीक्षा 26 जुलाई 2025 को सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) की परीक्षा उसी दिन यानी 26 जुलाई को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक होगी।
बीएससी नर्सिंग के लिए योग्यता
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा जारी सूचना के अनुसार बीएससी नर्सिंग (बेसिक) कोर्स में नामांकन के लिए अभ्यर्थी की आयु 31 दिसंबर 2025 तक न्यूनतम 17 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को भौतिकी, रसायन और जीवविज्ञान (PCB) विषयों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 45 फीसदी अंक अनिवार्य किए गए हैं। कोर्स के दौरान सभी छात्राओं के लिए हॉस्टल में रहना अनिवार्य होगा।
पोस्ट बेसिक कोर्स में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ-साथ जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी (GNM) सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए। यह कोर्स उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने पहले से नर्सिंग की बेसिक ट्रेनिंग ले रखी है और उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं।
सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिए शुल्क
बीएससी नर्सिंग (बेसिक/पोस्ट बेसिक) कोर्स में आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), पिछड़ी जाति 1 (BC-I) एवं पिछड़ी जाति 2 (BC-II) के अभ्यर्थियों को 900 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
एससी/एसटी और सभी वर्ग की महिलाओं को राहत
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों एवं सभी कोटि की महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये निर्धारित किया गया है।
बेसिक नर्सिंग परीक्षा पैटर्न
बीएससी नर्सिंग (बेसिक) की परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective Type)में आयोजित की जाएगी। कुल परीक्षा 150 अंकों की होगी, जिसमें इंटरमीडिएट (साइंस) स्तर के तीन प्रमुख विषयों रसायन विज्ञान, भौतिकी और जीवविज्ञान से प्रत्येक विषय से 50-50 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। पोस्ट बेसिक नर्सिंग की परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और यह ए ग्रेड नर्सिंग पाठ्यक्रम पर आधारित होगी। इसमें भी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- अब “BSc Nursing Entrance Exam 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- नया रजिस्ट्रेशन करें (नाम, मोबाइल, ईमेल भरें)।
- लॉगिन कर फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- अब ऑनलाइन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
कमेंट
कमेंट X