फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jamia Milia Islamia Admissions 50 percent seats in 8 courses to be filled through CUET 2022

CUET 2022: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के आठ पाठ्यक्रमों में सीयूईटी से होंगे दाखिले

Tue, 29 Mar 2022 11:50 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 29 Mar 2022 11:50 PM IST
सार

Jamia Milia Islamia Admissions 50 percent seats in 8 courses to be filled through CUET 2022: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, यूजीसी के नोटिस के अनुसार, जामिया सीयूईटी 2022 अंकों के आधार पर छात्रों को प्रवेश देगा। हालांकि, बोर्ड परीक्षा परिणाम भी महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन
Jamia Milia Islamia Admissions 50 percent seats in 8 courses to be filled through CUET 2022
सीयूईटी 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Common University Entrance Test 2022: केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिलिया इस्लामिया ने शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी की पूर्व अधिसूचना के अनुसार, जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूजी पाठ्यक्रमों में सीयूईटी 2022 के अंकों के आधार पर छात्रों को प्रवेश देगा। हालांकि, संस्थान में दाखिले के लिए बोर्ड परीक्षा परिणाम भी महत्वपूर्ण बने रहेंगे हैं और न्यूनतम पात्रता मानदंड बनाए जाएंगे।  

विज्ञापन

 

बोर्ड परीक्षा न्यूनतम 50 फीसदी अंक लाना जरूरी

एक आधिकारिक बयान में, जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने कहा है कि आठ स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम – सीयूईटी 2022 के परिणाम के अनुसार जारी किया जाएगा। हालांकि, जामिया की प्रवेश प्रक्रिया के लिए पात्र होने के लिए छात्रों को अपनी संबंधित बोर्ड परीक्षाओं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजीसी और एनटीए को भेजी अधिसूचना 

केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने यूजीसी के साथ-साथ राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए के साथ दाखिला अधिसूचना साझा की है।  एनटीए की ओर से ही सीयूईटी परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस संबंध में एनटीए पहले ही सीयूईटी की प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर चुका है। एनटीए द्वारा विस्तृत अधिसूचना दो अप्रैल, 2022 को जारी की जाएगी।
 

विज्ञापन

जामिया में सीयूईटी के माध्यम से इन कोर्सेज में होंगे दाखिले

  1. बीए ऑनर्स (हिंदी)
  2. बीए ऑनर्स (संस्कृत)
  3. बीए ऑनर्स (फ्रेंच और फ्रैंकोफोन स्टडीज)
  4. बीए ऑनर्स (स्पेनिश और लैटिन अमेरिकी स्टडीज)
  5. बीए ऑनर्स (अर्थशास्त्र)
  6. बीए ऑनर्स (इतिहास)
  7. जैव प्रौद्योगिकी में बीएससी
  8. बी वोक (सौर ऊर्जा)

 

सीयूईटी से क्या-क्या नहीं बदला?

इनके अलावा, जामिया के बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश पूर्ववत जेईई मेन परीक्षा के स्कोर के आधार पर किए जाएंगे तो बीडीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश नीट परीक्षा के आधार पर किए जाएंगे। वहीं, जामिया मिल्लिया इस्लामिया द्वारा आयोजित पूर्ववर्ती प्रवेश परीक्षा अब आयोजित नहीं की जाएगी। हालांकि, इसके अल्पसंख्यक छात्रों के लिए 50 प्रतिशत सीटों का आरक्षण बरकरार रहेगा और यह स्नातक प्रवेश प्रक्रिया के लिए लागू होगा। जामिया में दाखिले के लिए छात्रों को सीयूईटी परीक्षा फॉर्म के साथ-साथ विश्वविद्यालय का प्रवेश फॉर्म भी भरना होगा। सभी इच्छुक छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट jmi.ac.in और jmicoe.in पर चेक करते रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed