फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JAM 2025: Registration for IIT JAM exam will start from September 3, know where to get admission

JAM 2025: 3 सितंबर से शुरू होंगे आईआईटी JAM परीक्षा के लिए पंजीकरण, यहां जानें कहां मिलेगा प्रवेश

Sun, 18 Aug 2024 11:41 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sun, 18 Aug 2024 11:41 AM IST
सार

JAM 2025: आईआईटी एनआईटी आदि संस्थानों में पोस्ट ग्रेजुएट एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी स्नातकोत्तर उपाधि हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी की JAM 2025 के लिए 3 सितंबर से पंजीकरण कर सकेंगे।

विज्ञापन
JAM 2025: Registration for IIT JAM exam will start from September 3, know where to get admission
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

JAM 2025: स्नातकोत्तर उपाधि हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी की JAM 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू की जाएगी। 11 अक्टूबर तक जारी रहेगी। अभ्यर्थी जो देश भर के आईआईटी एनआईटी आदि संस्थानों में पोस्ट ग्रेजुएट एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं वे इसमें भाग ले सकते हैं। 
विज्ञापन


देशभर के विभिन्न आईआईटी संस्थानों (IITs) में संचालित होने वाले पोस्ट ग्रेजुएट एवं पीएचडी आदि में प्रवेश के लिए प्रति वर्ष स्नातकोत्तर उपाधि हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM) का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा के लिए इस वर्ष आवेदन प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू की जाएगी। जो भी अभ्यर्थी इसके लिए पात्रता पूरी करते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।
विज्ञापन


इन पाठ्यक्रमों में मिलता है प्रवेश
इस परीक्षा के माध्यम से देश के IITs में एमएससी, एमएससी (Tech), एमएस (Research), एमएससी- एमटेक (Dual Degree) ज्वाइंट एमएससी-PhD, एमएससी- PhD Dual Degree में प्रवेश प्रदान किया जाता है। वर्ष 2025 एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी 2025 को किया जायेगा। एग्जाम देशभर के लगभग 100 शहरों में आयोजित किया जायेगा। परीक्षा का माध्यम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगा। एग्जाम संपन्न होने के बाद रिजल्ट 16 मार्च 2025 को घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पात्रता मापदंड
इस प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश तिथि से पहले अपनी स्नातक की डिग्री पूरी करनी होगी और प्रवेश संस्थान द्वारा आवश्यक पात्रता का प्रमाण देना होगा। इसमें शामिल होने के लिए आयु सीमा का बंधन नहीं है।

आईआईटी प्रवेश संस्थान
JAM 2025, 2025-26 शैक्षणिक वर्ष के लिए 89 स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए निर्धारित आईआईटी में विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में लगभग 3,000 सीटों पर सीधे प्रवेश दिया जायेगा। ये आईआईटी निम्नलिखित हैं-
  1. आईआईटी भिलाई
  2. आईआईटी भुवनेश्वर
  3. आईआईटी बॉम्बे
  4. आईआईटी दिल्ली
  5. आईआईटी (आईएसएम) धनबाद
  6. आईआईटी गांधीनगर
  7. आईआईटी गुवाहाटी
  8. आईआईटी हैदराबाद
  9. आईआईटी इंदौर
  10. आईआईटी जम्मू
  11. आईआईटी जोधपुर
  12. आईआईटी कानपुर
  13. आईआईटी खड़गपुर
  14. आईआईटी मद्रास
  15. आईआईटी मंडी
  16. आईआईटी पलक्कड़
  17. आईआईटी पटना
  18. आईआईटी रूड़की
  19. आईआईटी रोपड़
  20. आईआईटी तिरूपति
  21. आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी
इन IIT के अलावा इस प्रवेश परीक्षा के स्कोर के माध्यम से आईआईएससी और विभिन्न सीएफटीआई जैसे एनआईटी, डीआईएटी, आईआईईएसटी, आईआईएसईआर पुणे, आईआईएसईआर भोपाल, आईआईपीई, जेएनसीएएसआर और एसएलआईईटी सहित संस्थानों में 2,300 से अधिक सीटों पर प्रवेश प्रदान किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed