Jadavpur University: जादवपुर विश्वविद्यालय में ऑफलाइन कक्षाएं अभी नहीं, छात्रों को करना होगा इंतजार
Jadavpur University: जादवपुर विश्वविद्यालय में ऑफलाइन कक्षाएं 3 फरवरी, 2022 से शुरू की जानी थी। हालांकि, कई छात्रों ने परिवहन की समस्या को देखते हुए कक्षाओं को 15 फरवरी के बाद शुरू करने का अनुरोध किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के जादवपुर विश्वविद्यालय में ऑफलाइन कक्षाओं को शुरू होने में अभी और समय लग सकता है। इस बात की सूचना विश्वविद्यालय के प्रशासन ने दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन मे बताया कि अभी कई छात्र दूर के क्षेत्रों में हैं। उन्हें परिसर में आने में अभी समय लग सकता है। इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय परिषद के अध्यक्ष को लिखे पत्र में जादवपुर विश्वविद्यालय टीचर एसोसिएशन (जेयूटीए) ने बताया है कि कुछ इंजीनियरिंग के छात्रों ने गुरुवार को ऑफलाइन कक्षाओं को शुरू करने के लिए विरोध प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों से दुर्व्यवहार किया।
जेयूटीए के महासचिव पार्थ प्रतीम रॉय ने बताया कि जादवपुर विश्वविद्यालय में ऑफलाइन कक्षाएं 3 फरवरी, 2022 से शुरू की जानी थी। हालांकि, कई छात्रों ने परिवहन की समस्या को देखते हुए कक्षाओं को 15 फरवरी के बाद शुरू करने का अनुरोध किया था। इस कारण सभी विभागों की कक्षाएं छात्रों से चर्चा के बाद शुरू की जाएंगी। कुछ छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हम काफी समय बाद ऑनलाइन से ऑफलाइन कक्षाओं की ओर जा रहे हैं। इसे अच्छे तरह से शुरू करने में अभी कुछ समय लग सकता है।
फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्टूडेंट्स यूनियन (FETSU) के कुछ सदस्यों ने 8 फरवरी को कुलपति व रजिस्ट्रार के दफ्तरों के सामने प्रदर्शन किया था। इसके एक दिन बाद ही इंजीनियरिंग डीन अटल चौधरी ने इसके एक दिन बाद ही इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इसके पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। कुलपति के आग्रह के बावजूद भी उन्होंने अपना इस्तीफा अबतक वापस नहीं लिया है।
जेयूटीए ने अपने पत्र में लिखा है कि शिक्षकों ने हमेशा छात्रों की समस्याओं को प्राथमिकता दी है। अगर कक्षाएं ऑफलाइन रूप से आयोजित की जाती हैं, तो परीक्षा भी ऑफ़लाइन मोड में ही होनी चाहिए। अनेक सत्रों के छात्रों ने कहा है कि है अभी ऑफलीइन कक्षाएं नहीं अटेंड करेंगे। इन बातों को ध्यान रखते हुए हम विभाग अनुसार फैसला करना चाहते हैं। नियन सभी वर्ष के छात्रों के लिए समान ही रहेंगे। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी के अनुसार कुछ विभागों में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, ऑफलाइन कक्षाओं के पूरी क्षमता के साथ शुरू होने में अभी फरवरी के मध्य तक का समय लग सकता है।
कमेंट
कमेंट X