JAC 12th Result OUT: जेएसी झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, SMS से ऐसे करें चेक
JAC Jharkhand Board Inter Result 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची की ओर से कक्षा 12वीं कला और वाणिज्य संकाय का बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JAC Jharkhand Board 12th Result 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची की ओर से कक्षा 12वीं कला और वाणिज्य संकाय का बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम 30 जून को जारी किया गया। हालांकि, वेबसाइट पर तकनीकी खराबी के कारण रिजल्ट शाम चार बजे बाद अपलोड किया गया। रिजल्ट अपलोड होते ही औपचारिक घोषणा कर दी गई। जेएसी की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्र जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in, jharresults.nic.in, और jac.jharkhand.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
गुरुवार दोपहर को ठप हुई झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट्स jac.nic.in, jharresults.nic.in, और jac.jharkhand.gov.in देर शाम तक बहाल हो गई हैं। ऐसे में स्टूडेंट झारखंड कक्षा 12वीं का परिणाम एसएमएस के माध्यम से देख सकते हैं। यदि वेबसाइट क्रैश रहती है, तो छात्र कुछ समय बाद स्कोर की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए, बोर्ड के परिणामों की जांच करते समय वेबसाइट पर भरने के लिए आवश्यक विवरण एडमिट कार्ड यानी हॉल टिकट में उल्लेखित है।
Jharkhand Board Inter Result 2022: SMS के माध्यम से ऐसे देखें परिणाम
एसएमएस के माध्यम से जेएसी बोर्ड के रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को निम्नलिखित प्रारूप में एक टेक्स्ट संदेश भेजना होगा।- सबसे पहले अपने मैसेज एप्लीकेशन में जाएं और क्रिएट न्यू मैसेज पर क्लिक करें।
- इसके बाद बॉक्स में JHA12<स्पेस>रोल नंबर टाइप करें और इसे 5676750 पर भेजें।
- उदाहरण के लिए इस फॉर्मेट का पालन करें: RESULT JAC12 रोलनंबर और इसे 5676750 पर भेजें।
- इसके बाद, जेसीए झारखंड कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 का आपका परिणाम उसी मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस के रूप में भेजा जाएगा।
कैसा रहा जेएसी इंटर आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट?
झारखंड बोर्ड 12वीं कला संकाय की परीक्षा में कुल 1,90,813 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से जेएसी इंटर कला संकाय की परीक्षा में कुल 1,84,425 उपस्थित थे। इनमें से 94,495 फर्स्ट डिवीजन पास हुए हैं। जबकि आर्ट्स में 81,988 सेकंड डिवीजन और 3,190 थर्ड डिवीजन श्रेणी में पास हुए हैं। वहीं, जेएसी इंटर कॉमर्स की परीक्षा में कुल 23,722 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से कुल 22,001 छात्र पास हुए। झारखंड बोर्ड 12वीं वाणिज्य संकाय के रिजल्ट में 18,252 फर्स्ट डिवीजन पास हुए हैं। 3,683 छात्र सेकंड डिवीजन और 66 थर्ड डिवीजन पास हुए हैं।
JAC झारखंड रिजल्ट 2022: वेबसाइट पर ऐसे देखें परिणाम
- चरण 1: जेएसी की किसी भी आधिकारिक वेबसाइट - jac.nic.in, या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- चरण 2: होम पेज पर 'JAC कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2022' फ्लैश करने वाले लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3: इसके बाद आपको एक नए पृष्ठ पर भेज दिया जाएगा।
- चरण 4: आवश्यक विवरण जन्म तिथि और रोल नंबर आदि दर्ज करें और लॉग इन करें।
- चरण 5: आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- चरण 6: डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।
मार्च-अप्रैल में हुई थी झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा
झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 25 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू हुई, क्योंकि यह दूसरी पाली में आयोजित की गई थी। कक्षा 12वीं विज्ञान स्ट्रीम का परिणाम पिछले सप्ताह कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम के साथ जारी किया गया था। परिणाम देखने में सक्षम होने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर संभाल कर रखना होगा।
कमेंट
कमेंट X