फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ISRO Young Scientist Programme 2020 application last date extended after PM Modi praised YUVIKA

पीएम मोदी ने की YUVIKA की तारीफ, ISRO ने बढ़ाई यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम के आवेदन की तारीख

Mon, 24 Feb 2020 05:15 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Mon, 24 Feb 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
ISRO Young Scientist Programme 2020 application last date extended after PM Modi praised YUVIKA
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

ISRO Young Scientist Programme YUVIKA 2020: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO - Indian Space Research Organisation) ने युवा विज्ञानी कार्यक्रम (Young Scientist Programme 2020) के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है। पुराने शेड्यूल के अनुसार, 24 फरवरी 2020 को आवेदन का आखिरी मौका था। लेकिन अब इसरो ने आवेदन के लिए छात्रों को 10 दिनों का अतिरिक्त समय दिया है।

विज्ञापन


सोमवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में इसरो के युवा विज्ञानी कार्यक्रम (Young Scientist Programme - YUVIKA 2020) का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 'चंद्रयान-2 की लैंडिंग के दौरान बंगलुरू में मैंने वहां मौजूद बच्चों में काफी उत्साह देखा। वे सारी रात जागे थे। विज्ञान, तकनीक और नवाचार के प्रति उनकी जिज्ञासा मैं कभी भूल नहीं सकता। युवाओं को विज्ञान से जोड़ने के लिए इसरो की पहल युविका काफी सराहनीय प्रयास है। यह हमारे जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान के लक्ष्य को पूरा करता है।'
विज्ञापन


पीएम मोदी द्वारा मन की बात में जिक्र किए जाने के बाद इसरो ने एक ट्वीट किया और प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए युविका के लिए आवेदन की तारीख 10 दिन बढ़ाए जाने की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है युवा विज्ञानी कार्यक्रम

  • यह कार्यक्रम इसरो द्वारा स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए शुरू किया गया है। इसमें वे छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं जो कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं या 12वीं में पढ़ाई कर रहे हों।
  • यह प्रशिक्षण कार्यक्रम है जो गर्मी की छुट्टियों के समय संचालित किया जाता है। इसकी अवधि दो सप्ताह की होती है। इस समय में छात्र-छात्राओं को इसरो के कार्यों, वैज्ञानिक अनुसंधानों, रॉकेट व अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में जानकारी दी जाती है।

ये भी पढ़ें : UNDP में करें इंटर्नशिप, जानें कैसे होंगे आवेदन, क्या चाहिए योग्यता

कैसे ले सकते हैं हिस्सा

  • इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन करना होगा। आवेदन में उन्हें अपने स्कूली प्रमाणपत्र लगाने होंगे। शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाता है।
  • हर राज्य / केंद्रशासित प्रदेश से तीन विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) या राज्यों के बोर्ड से पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राएं इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • हालांकि इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को चयन में वरीयता दी जाती है।

कब से होंगे आवेदन, कब प्रशिक्षण

  • आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इसरो युवा विज्ञानी कार्यक्रम 2020 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 3 फरवरी 2020 से शुरू हो रही है। विद्यार्थियों के पास अब 5 मार्च 2020 तक आवेदन करने का अवसर है।
  • चयनित छात्र-छात्राओं की अंतिम सूची मार्च के अंत तक जारी कर दी जाएगी।
  • युवा विज्ञानी कार्यक्रम 2020 का आयोजन 11 मई से 22 मई 2020 तक किया जाएगा।

ISRO Youn Scientist Program 2020 : आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed