UNDP में करें इंटर्नशिप, जानें कैसे होंगे आवेदन, क्या चाहिए योग्यता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप किसी ऐसी जगह काम करने के इच्छुक हैं, जहां लोग अपने कौशल का उपयोग कर गरीबी, लैंगिक असमानता और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए परियोजनाएं बनाते हैं, तो संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (United Nations Development Programme - UNDP) आपको सुनहरा मौका प्रदान कर रहा है। जहां आप अपने इस सपने को साकार कर सकते हैं। यूएनडीपी ने जनसंपर्क, सतत विकास, समावेशी विकास, जलवायु और आपदा प्रबंधन, सिस्टम एंड गवर्नेंस एनहान्समेंट और नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने समेत कई क्षेत्रों में इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे है।
इसके लिए स्नातक उम्मीदवार पात्र होंगे। यूएनडीपी इंटर्नशिप की न्यूनतम अवधि तीन महीने है, जो छह महीने तक बढ़ सकती है। यह इंटर्नशिप यूएनडीपी के विभिन्न देशों में स्थित कार्यालयों, क्षेत्रीय केंद्रों या यूएन के मुख्यालय में न्यूयॉर्क में होगी। यूएनडीपी में इंटर्नशिप के लिए चुने गए लोगों को यात्रा, आवास और अन्य खर्चों के लिए अपनी व्यवस्था करनी होगी।
कैसे करें आवेदन
ईमेल के माध्यम से- आप यूएनडीपी भारत को एक ईमेल लिखकर भारत में यूएनडीपी इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको इंटर्नशिप के लिए आवेदन में अपनी रुचि के क्षेत्र और एक कवर लेटर के साथ रिज्यूमे भेजना होगा। कवर लेटर में आप यूएनडीपी के साथ काम क्यों करना चाहते हैं, अपने लक्ष्यों, इंटर्नशिप की अवधि और जिस संस्थान में आपने पढ़ाई की है वहां से जारी एक सपोर्टिंग लेटर (supporting letter) साथ भेजें।
डाक के माध्यम से- उपरोक्त दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र को नई दिल्ली स्थित यूएनडीपी के भारतीय कार्यालय में भी भेज सकते हैं।
ये भी पढ़ें : खुशखबर: भारतीय रेलवे और बर्मिंघम यूनिवर्सिटी ने मिलकर लॉन्च किया मास्टर डिग्री कोर्स
चयन प्रक्रिया
चयनित उम्मीदवारों का साक्षात्कार कार्यालयों में या स्काइप के द्वारा साक्षात्कार होगा। इसमें व्यवहारिक प्रश्न पूछे जाएंगे, जैसे-
-
आपको एक टीम में काम करते समय कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और आपने उन्हें कैसे पार करेंगे?
- आपका मजबूत और कमजोर पक्ष क्या है?
- आपके लिए सबसे बड़ी चुनौती क्या थी और आपने इसे कैसे पार किया?
इस साक्षात्कार का उद्देश्य आपकी रुचि के क्षेत्र में आपकी समझ का पता लगाना होता है जिसके लिए आपने आवेदन किया है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश होती है कि आपकी रुचियां संगठन की जरूरतों से मेल खाती हैं या नहीं।
लाभ
यूएनडीपी में सीधे काम करने के अलावा, आप अपनी पढ़ाई का पूरा व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे। आपको परियोजना प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानने, यहां तक कि परियोजना का नेतृत्व करने का अनुभव प्राप्त होगा।
कमेंट
कमेंट X