{"_id":"5d8470ee8ebc3e013a3e3b84","slug":"isro-chief-k-sivan-to-visit-students-at-iit-bhubaneswar-convocation-after-chandrayaan-2-moon-mission","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रयान-2 मिशन के बाद पहली बार छात्रों से मिलेंगे इसरो प्रमुख के. सिवन, जानें कारण","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
चंद्रयान-2 मिशन के बाद पहली बार छात्रों से मिलेंगे इसरो प्रमुख के. सिवन, जानें कारण
Fri, 20 Sep 2019 11:55 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Fri, 20 Sep 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
इसरो अध्यक्ष के सिवन
- फोटो : ANI
देश के दूसरे मून मिशन चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO - Indian Space Research Organisation) के प्रमुख डॉ. के. सिवन अब स्टूडेंट्स से रूबरू होने जा रहे हैं। विक्रम लैंडर की चंद्रमा पर लैंडिंग के बाद यह पहला मौका होगा जब इसरो प्रमुख किसी बड़े जनसमूह को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
इसके लिए शनिवार, 21 सितंबर को डॉ. के. सिवन ओडिशा स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर (IIT Bhubaneswar) में होंगे। वह संस्थान के आठवें दीक्षांत समारोह (Convocation) में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो रहे हैं। वह यहां ग्रेजुएट हो रहे छात्र-छात्राओं को डिग्रियां भी प्रदान करेंगे। संस्थान के शैक्षणिक मामलों के डीन डॉ. पीआर साहू द्वारा जारी एक सूचना में यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : अंतरिक्ष में मैराथन दौड़ी थीं सुनीता विलियम्स, जानें उनकी अनसुनी और रोचक बातें
विज्ञापन
डॉ. पीआर साहू ने इस संबंध में कहा है कि 'यह हम सभी के लिए बड़े गर्व और उत्साह का मौका है।' साथ ही उन्होंने डिग्री पाने वाले छात्र-छात्राओं से भी बड़ी संख्या में इस समारोह में शामिल होने की अपील की है। गौरतलब है कि 20 सितंबर 2019 को आईआईटी भुवनेश्वर के इस दीक्षांत समारोह के लिए पंजीकरण कराने का अंतिम मौका है। इस समारोह के लिए आईआईटी भुवनेश्वर कैंपस के कम्युनिटी सेंटर में रिहर्सल भी चल रही है।
ये भी पढ़ें : अगर जीत ली ये फेलोशिप तो मिलेंगे एक लाख रुपये, बस करनी होगी रिसर्च
कमेंट
कमेंट X