IPU Weekend Admission: आईपीयू में जनसंचार में पीजी पढ़ाई वीकेंड मोड में भी शुरू; जानिए कैसे मिलेगा दाखिला
IPU Weekend Admission 2025: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने छात्रों और कामकाजी पेशेवरों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब जनसंचार की पढ़ाई वीकेंड मोड में भी की जा सकेगी। इस पहल का मकसद उन अभ्यर्थियों को सुविधा देना है जो नौकरी या अन्य कारणों से रेगुलर क्लास अटेंड नहीं कर पाते।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GGSIPU Mass Communication Weekend: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में जनसंचार में स्नातकोत्तर प्रोग्राम की पढ़ाई वीकेंड मोड में भी कर सकेंगे। आईपीयू ने अब इस प्रोग्राम को वीकेंड मोड में भी शुरू कर दिया है। दो वर्षीय यह प्रोग्राम यूनिवर्सिटी के पूर्वी परिसर स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन (यूएसएमसी) में उपलब्ध है। इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदक के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
कहां और कैसे मिलेगा दाखिला?
यह दो वर्षीय पीजी प्रोग्राम विश्वविद्यालय के पूर्वी परिसर स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन (USMC) में उपलब्ध है। इस कोर्स में दाखिले के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आवेदकों को फॉर्म भरकर कुलसचिव के नाम से देय 2,500 रुपये का बैंक ड्राफ्ट बनवाना होगा और इसे द्वारका कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी सुविधा केंद्र पर 4 सितंबर तक जमा करना होगा।
सीटें और फीस
इस प्रोग्राम में कुल 60 सीटें निर्धारित की गई हैं और एक वर्ष की फीस 95,000 रुपये रखी गई है। एडमिशन प्रक्रिया में 70 फीसदी वेटेज स्नातक के प्राप्तांकों और 30 फीसदी साक्षात्कार के अंकों को दिया जाएगा।
वीकेंड मोड क्यों शुरू किया गया?
यूएसएमसी के डीन प्रो. दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि कामकाजी पत्रकार इस प्रोग्राम को वीकेंड मोड में शुरू करने के लिए लंबे समय से गुजारिश कर रहे थे जिससे कि वे नौकरी करते हुए जनसंचार की डिग्री भी प्राप्त कर सकें। यही कारण है कि यूनिवर्सिटी ने इस बार से वीकेंड मोड शुरू करने का निर्णय लिया है।
लेटरल एंट्री का विकल्प भी
इस प्रोग्राम में लेटरल एंट्री का भी विकल्प दिया गया है। यानी पहले से जुड़े हुए उम्मीदवार भी इस कोर्स में एडमिशन लेकर आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्र और अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in पर जा सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X