फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आईपी यूनिवर्सिटी: एमबीए दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम  तिथि बढ़ी

Thu, 20 May 2021 11:00 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 20 May 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
IP University Extends Registration Window for MBA Admission
आईपी यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने एमबीए कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आधिकारिक वेबसाइट के जरिए  15 जून तक पंजीकरण कर सकते हैं। कैट क्वालिफाई अभ्यर्थी एडमिशन पोर्टल पर अपने एप्लीकेशन जमा कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) में पास हुए हैं, वे एडमिशन पोर्टल ipu.admissions.nic.in के जरिए एप्लीकेशन जमा कर सकते हैं। आपको बता दें कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए आईपी यूनिवर्सिटी चार पाठ्यक्रमों में एमपीए ऑफर करेगा। ये चार पाठ्यक्रम जनरल कोर्स, फाइनेंशियल एनालिसिस, फाइनेंशियल मैनेजमेंट और इंटरनेशन बिजनेस हैं जिनमें अभ्यर्थी एमबीए कर सकेंगे। इन पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक पोर्टल देखें।



इसे भी पढ़ें-इतिहास के पन्नों से: जानिए कौन था कोलंबस? जिसके जन्म स्थान को लेकर है विवाद, 20 मई से है यह नाता
 

IP University Extends Registration Window for MBA Admission
विद्यार्थी (फाइल फोटो)

इससे पहले आईपी यूनिवर्सिटी में एमबीए पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आखिरी तारीख 30 मई रखी गई थी। जिसे अब आगे बढ़ाकर 15 जून कर दिया गया है। विश्वविद्यालय ने 15 दिनों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई है। आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से ही शुरू हो चुकी है। जिन अभ्यर्थियों ने सीए फाइनल एग्जामिनेशन पास किया है, वे दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारत और इंग्लैंड के छात्र एमबीए पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-कोरोना संकट: नेशनल ओपन बोर्ड की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित
 

IP University Extends Registration Window for MBA Admission
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो

जिन अभ्यर्थियों के पास तीन साल की स्नातक डिग्री है व जो इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी में स्नातक हैं, वे भी एमबीए में दाखिले के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि उनके स्नातक में 50 फीसदी नंबर आए हो। एमबीए फाइनेंशियल एनालिसिस कोर्स के लिए अभ्यर्थियों के स्नातक में 50 फीसदी नंबर मांगे गए हैं। इसके अलावा, उनके पास गणित, सांख्यिकी, अर्थशास्त्र या ऑपरेशन रिसर्च में एक विषय होना चाहिए। अभ्यर्थियों को कैट 2020 की परीक्षा के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed