फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   INSPIRE Scholarship 2025: A Golden Opportunity for Meritorious Science Students, Know the Required Marks

INSPIRE Scholarship: विज्ञान के मेधावी छात्रों के लिए शानदार मौका! इतने अंक वालों को मिलेगी यह स्कॉलरशिप

Sun, 27 Jul 2025 09:47 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 27 Jul 2025 09:47 AM IST
सार

Merit-based Scholarship: भारत सरकार की एक खास योजना के तहत ऐसे मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। यह स्कॉलरशिप किसे मिलेगी, कितने अंक चाहिए और आवेदन कैसे करना है। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

विज्ञापन
INSPIRE Scholarship 2025: A Golden Opportunity for Meritorious Science Students, Know the Required Marks
Scholarship - फोटो : freepik

विस्तार

INSPIRE Scholarship: इंटरमीडिएट में विज्ञान विषय से अच्छे अंक लेकर पास हुए हैं और अब साइंस से आगे की पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार की एक खास योजना के तहत ऐसे मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। विज्ञान क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वर्ष 2025 के इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए INSPIRE स्कॉलरशिप योजना शुरू की है।  

विज्ञापन

मेधावी छात्रों के लिए सुनहरा मौका

यह योजना उन छात्रों के लिए है जिन्होंने इंटर में न्यूनतम 429 अंक (500 में से) प्राप्त किए हैं और अब बेसिक या नेचुरल साइंस विषयों जैसे गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन, बॉटनी या जूलॉजी आदि में स्नातक या इंटीग्रेटेड पोस्टग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश लिया है।

विज्ञापन

INSPIRE फेलोशिप क्या है?

यह फेलोशिप भारत सरकार की एक विशेष योजना है, जिसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा चलाया जाता है। इसका उद्देश्य देश में वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा देना है। यह फेलोशिप उन छात्रों के लिए है जो मास्टर डिग्री (विज्ञान/इंजीनियरिंग) या चिकित्सा क्षेत्र में स्नातक/मास्टर डिग्री के बाद डॉक्टरेट (Ph.D.) करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बायोलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, मेडिकल, फार्मेसी, एग्रीकल्चर जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है। यह योजना योग्य छात्रों को रिसर्च के लिए प्रोत्साहित करती है और आर्थिक सहायता भी प्रदान करती है।

ऐसे करें आवेदन

जो छात्र INSPIRE स्कॉलरशिप के लिए पात्र हैं, वे मंत्रालय की वेबसाइट www.online.inspire.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ-साथ छात्रों को “Eligibility Note” या “Advisory Note” भी अपलोड करना होगा, जिसे माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in से रोल नंबर डालकर डाउनलोड किया जा सकता है। वेबसाइट के सक्रिय होने पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed