फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Air Force Recruiting for 7 Vacancies know how to apply

भारतीय वायुसेना में निकली नौकरियां, देश सेवा का सुनहरा मौका

Fri, 12 Oct 2018 03:17 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Oct 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
Indian Air Force Recruiting for 7 Vacancies know how to apply
indian air force
भारतीय वायुसेना बेनेवलेंट एसोसिएशन (आईएएफबीए), नई दिल्ली द्वारा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है जुसमें जूनियर क्लर्क और सहायक प्रबंधक (लेखा) के पद के लिए आवेदन निकाले गए हैं। दिलचस्पी रखने वाले उम्मीदवार 22 अक्टूबर, 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि एप्लीकेशन केवल ऑफलाइन मोड के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को अपने बायो-डेटा और एक पासपोर्ट आकार की तस्वीर सचिव, आईएएफबीए, एएफजीआईएस भवन, सुब्रोटो पार्क, नई दिल्ली -110010 को भेजनी होगी।
विज्ञापन


रिक्त - कुल 7 पद खाली
  • जूनियर क्लर्क: 5 पद
  • जूनियर क्लर्क (ईडीपी): 1 पद
  • सहायक प्रबंधक (लेखा): 1 पद

आयु सीमा-
 
  • जूनियर क्लर्क- उम्मीदवार जो जूनियर क्लर्क के पद के लिए आवेदन करने में रुचि रखते हैं, उनकी उम्र 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • जूनियर क्लर्क (ईडीपी)- उम्मीदवार जो जूनियर क्लर्क (ईडीपी) के पद के लिए आवेदन करने में रुचि रखते हैं, 28 साल की आयु से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • सहायक प्रबंधक (लेखा)- सहायक उम्मीदवार (लेखा) के पद के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवार 35 वर्ष की आयु से अधिक नहीं होनी चाहिए।

सरकारी मानदंडों के अनुसार, आरक्षित श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को आयु छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक मानदंड-

जूनियर क्लर्क: जूनियर क्लर्क के पदों के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए।

जूनियर क्लर्क (ईडीपी): जूनियर क्लर्क (ईडीपी) के पद के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए।
 उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर में दो साल का कोर्स करना अनिवार्य है।

सहायक प्रबंधक (लेखा): एक सहायक प्रबंधक के पद के लिए उम्मीदवार कम से कम 60% अंकों के साथ वाणिज्य में स्नातक होना चाहिए।
विज्ञापन

वेतन-

जूनियर क्लर्क: इस पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों को प्रति माह 18,000 रुपये का वेतन दिया जाएगा।

जूनियर क्लर्क (ईडीपी): इस पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों को प्रति माह 18,000 रुपये का वेतन दिया जाएगा।

सहायक प्रबंधक (लेखा): इस पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों को प्रति माह 30,000 रुपये का वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed