Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   India’s AI Kid Raul Jon Aju Talks to Putin About AI in Education, Read Here

मॉस्को: केरल के 'AI Kid' ने पुतिन को बताया एआई कैसे बना सकता है पढ़ाई को रोचक, रूसी राष्ट्रपति क्या बोले?

Fri, 27 Nov 2026 02:37 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 27 Nov 2026 02:37 PM IST
सार

मॉस्को में आयोजित एआई सम्मेलन के दौरान केरल के 17 वर्षीय राउल जॉन अजू और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच रोचक बातचीत हुई। अजू का तर्क था कि एआई पढ़ाई को बच्चों की रुचि के मुताबिक ढाल सकता है, जबकि पुतिन ने एआई पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता को लेकर चिंता जताई। जानें दोनों के बीच क्या बातचीत हुई।
 

विज्ञापन
India’s AI Kid Raul Jon Aju Talks to Putin About AI in Education, Read Here
पुतिन के साथ भारत का 'एआई किड' - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Raul John Aju on Instagram)

विस्तार

भारत का 'एआई किड' नाम से पहचाने जाने वाले 17 वर्षीय उद्यमी राउल जॉन अजू ने मॉस्को में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत की। बातचीत के दौरान अजू ने बताया कि एआई की मदद से पढ़ाई को बच्चों की रुचि और सीखने के तरीके के अनुसार बनाया जा सकता है।

विज्ञापन


गणित का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, "कल्पना कीजिए कि मेरे जैसा एक बच्चा है, जिसे गणित पसंद है। क्या हो अगर मैं तस्वीरों, वीडियो और यहां तक कि खेलों के जरिए गणित सीख सकूं? और वैसे, मैंने एआई भी खेलों के जरिए ही सीखा है।"

विज्ञापन

गणित की परीक्षा से एक दिन पहले का किस्सा

अजू ने बताया कि गणित की परीक्षा से एक दिन पहले उनके पिता ने उन्हें खेल खेलते देखकर सवाल किया था। उन्होंने कहा, "मेरी गणित की परीक्षा से एक दिन पहले, मेरे पिता ने कहा, ‘तुम खेल कैसे खेल रहे हो? कल तुम्हारी परीक्षा है।’ लेकिन मैंने कहा कि मैं पढ़ाई कर रहा हूं। इस पर उन्होंने कहा, आजकल के बच्चे।"

विज्ञापन
विज्ञापन


अजू ने कहा कि इस अनुभव से उन्हें पता चला कि सीखना मजेदार और बच्चे की अपनी जरूरत के मुताबिक भी हो सकता है। उन्होंने कहा, "पूरी बात यह है कि मैं मजेदार तरीके से सीख पा रहा था, है न? मैं अपने तरीके से, अपने हिसाब से सीख पा रहा था। लेकिन 40 बच्चों की कक्षा में एक शिक्षक हर बच्चे की पढ़ाई को उसके हिसाब से कैसे ढाल सकता है? और मेरा मानना है कि यहीं एआई मदद कर सकता है।"

पुतिन क्यों बोले 'लोगों को सोचना सिखाना जरूरी'?

अजू की बात का जवाब देते हुए पुतिन ने कहा कि लोगों को केवल जानकारी याद करना नहीं, बल्कि सोचना सिखाया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने याद करने, सीखने और तर्क करने की क्षमता को भी जरूरी बताया।

पुतिन ने कहा, "लोगों को यह सिखाना होगा कि वे कैसे सोचें, उन्हें सोचना सिखाना होगा, न कि केवल याद करना। लेकिन आप जानते हैं, लोगों, युवाओं को चीजें याद करना, सीखना और साथ ही तर्क करना भी आना चाहिए।"
 

एआई पर निर्भरता को लेकर पुतिन ने क्या चिंता जताई?

पुतिन ने एआई के सहायक के रूप में बढ़ते इस्तेमाल पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि तकनीक पर बहुत अधिक निर्भर होने से लोग खुद सोचना और तर्क करना बंद कर सकते हैं। उन्होंने सवाल किया, "आज एआई का इस्तेमाल अक्सर संकेत देने वाले साधन के रूप में, एक सहायक के तौर पर किया जाता है और लोग पूरी तरह सोचना, तर्क करना बंद कर देते हैं—दुर्भाग्य से। क्या यह शिक्षा की प्रक्रिया के लिए खतरा नहीं है, जब आप कृत्रिम बुद्धिमत्ता का सहारा लेते हैं?"

जवाब में अज्जू ने क्या कहा?

पुतिन की चिंता का जवाब देते हुए अजू ने कहा कि एआई को इंसानी सोच की जगह लेने वाले साधन के बजाय सहयोगी के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए। अजू ने कहा, "मुझे लगता है कि हमें एआई के साथ मिलकर काम करना चाहिए, न कि उसका इस्तेमाल अपनी पूरी सोच की जगह लेने के लिए करना चाहिए।"

इस बातचीत में शिक्षा को बच्चों की जरूरत के मुताबिक बनाने में एआई की भूमिका और उस पर जरूरत से ज्यादा निर्भर होने के जोखिमों पर चर्चा हुई। अजू ने एआई के साथ सहयोग करने की बात कही, जबकि पुतिन ने याद करने, सीखने और तर्क करने के साथ-साथ स्वतंत्र रूप से सोचने की क्षमता बनाए रखने पर जोर दिया।

कौन हैं केरल के 17 वर्षीय राउल जॉन अजू?

केरल के राउल जॉन अजू कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के क्षेत्र में काम करने वाले युवा उद्यमी हैं। वीडियो एडिटिंग से तकनीक में उनकी रुचि बढ़ी और उन्होंने 12 साल की उम्र में स्कूल के विज्ञान प्रोजेक्ट के लिए रोबोट बनाया। उन्हें ‘AI Kid of India’ के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed