फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Independence Day 2025: Powerful Speech Expected to Resonate with Thunderous Applause

Independence Day Speech 2025: 15 अगस्त पर दें ये दमदार और प्रेरणादायक भाषण, तालियों से गूंज उठेगा मैदान

Thu, 14 Aug 2025 10:27 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 14 Aug 2025 10:27 AM IST
सार

Independence Day: 15 अगस्त 2025 को पूरा देश 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस खास मौके पर यदि आप दमदार और प्रेरणादायक भाषण दें, तो आपके शब्द तालियों की गड़गड़ाहट से पूरे मैदान को गूंज उठेगा। स्वतंत्रता दिवस सिर्फ जश्न का दिन नहीं, बल्कि देशभक्ति और एकजुटता की भावना जगाने का अवसर है।

विज्ञापन
Independence Day 2025: Powerful Speech Expected to Resonate with Thunderous Applause
Independence Day - फोटो : ANI

विस्तार

Independence Day Speech 2025: भारत 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी देश भर के स्कूलों, कॉलेजों और विभिन्न संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाषण और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह दिन हमारे लिए गर्व और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होता है, जब छात्र अपने शब्दों के माध्यम से आजादी के महत्व और देश के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करते हैं। 

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस न केवल हमारे पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान को याद करने का मौका है, बल्कि यह हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को भी समझने का अवसर देता है। आइए जानते हैं कि इस खास दिन पर प्रभावशाली भाषण की तैयारी कैसे की जाए और अपने विचारों को लोगों के सामने किस तरह प्रस्तुत किया जाए।

विज्ञापन

Independence Day 2025: Powerful Speech Expected to Resonate with Thunderous Applause
Independence Day - फोटो : ANI

भाषण 2

आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय, शिक्षकगण, और मेरे प्यारे साथियों,

आज हम सब यहां 15 अगस्त 2025 के पावन अवसर पर एकत्रित हुए हैं, जब हमारा देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। यह दिन हमें सिर्फ स्वतंत्रता की प्राप्ति का उत्सव नहीं मनाने का मौका देता, बल्कि उन महान वीरों की याद दिलाता है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें यह अमूल्य उपहार दिया।

हमारे देश के लिए लड़ाई आसान नहीं थी। अनेक त्याग, अनेक संघर्ष और अनगिनत बलिदान के बाद हम आजाद हुए। इस आजा दी की रक्षा करना और इसे आगे बढ़ाना हम सबका कर्तव्य है।

आज का भारत तेजी से विकसित हो रहा है। विज्ञान, तकनीक, खेल, कला और संस्कृति के क्षेत्र में भारत विश्व में अपनी पहचान बना रहा है। यह सब संभव हुआ है हमारे नेताओं, वैज्ञानिकों, और हर नागरिक के कड़ी मेहनत और समर्पण से। लेकिन यह सब तभी संभव है जब हम सब मिलकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखें। जाति, धर्म या भाषा के भेदभाव को भूलकर हम एक-दूसरे का सम्मान करें। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

युवा वर्ग विशेष रूप से देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आप सभी को शिक्षा और संस्कारों के साथ-साथ देशभक्ति की भावना से भी लैस होना होगा।

आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सब मिलकर संकल्प लें कि हम अपने देश को और भी महान बनाएंगे। हर दिन अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे और देश की सेवा को अपना परम धर्म मानेंगे।

जय हिन्द!

Independence Day 2025: Powerful Speech Expected to Resonate with Thunderous Applause
Independence Day - फोटो : ANI

भाषण 2

आदरणीय मंचासीन सदस्यगण, शिक्षकगण, और मेरे प्यारे साथियों,

15 अगस्त 2025 का यह दिन हम सभी के लिए अत्यंत गर्व का दिन है। आज हम अपने देश की आजादी के 79 वर्षों का जश्न मना रहे हैं। यह आजादी हमें आसानी से नहीं मिली, बल्कि इसके पीछे असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान और संघर्ष छुपा हुआ है।

महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई, और कई अन्य क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें यह स्वतंत्रता दिलाई। हमें उनका सम्मान करते हुए, उनकी कुर्बानियों को कभी नहीं भूलना चाहिए।

आज हमें यह समझना होगा कि स्वतंत्रता सिर्फ अधिकार नहीं है, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी भी है। हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी पूरी निष्ठा से निभाना होगा। राष्ट्र सेवा कोई बड़ी या अलग चीज नहीं, यह हमारे दैनिक जीवन के छोटे-छोटे कार्यों से भी जुड़ी है। देश की साफ-सफाई, पर्यावरण की रक्षा, शिक्षा का प्रचार-प्रसार, सामाजिक सद्भाव और कानून का सम्मान ये सभी राष्ट्र सेवा के महत्वपूर्ण हिस्से हैं।

हमें एक ऐसे भारत का निर्माण करना है जो न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हो, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी संपन्न हो। जहाँ सभी वर्ग, जाति और धर्म के लोग मिल-जुलकर रहें।
इस स्वतंत्रता दिवस पर आइए, हम सब मिलकर प्रण लें कि हम अपने देश की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हम अपने छोटे-छोटे प्रयासों से भी भारत को विश्व गुरु बनाएंगे।

भारत माता की जय! वंदे मातरम्!

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed