फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Independence Day 2023 Speech Ideas for students 15 august speech in hindi

Independence Day 2023: इस तरह तैयार करें 15 अगस्त का भाषण, इन बातों का रखें ख्याल

Mon, 14 Aug 2023 10:46 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 14 Aug 2023 10:46 AM IST
सार

Independence Day Speech 2023 In Hindi: 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर अगर आप भी भाषण देने वाले हैं तो नीचे बताई गई बातों का ख्याल रखें।

 

विज्ञापन
Independence Day 2023 Speech Ideas for students 15 august speech in hindi
Independence Day 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Independence Day 2023 Speech Ideas: 15 अगस्त के दिन पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले पर झंडा फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे। स्कूल और कॉलेजों में भी इस दिन कार्यक्रम आयोजित होते हैं जहां छात्र भाषण देते हैं। ऐसे में अगर आपने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया है तो ये खबर आपके लिए ही है।

विज्ञापन

भाषण देना स्कूलों द्वारा आयोजित सबसे लोकप्रिय गतिविधियों में से एक है। आमतौर पर इस दिन की स्पीच देश, स्वतंत्रता के संघर्ष, हमारे देश की उपलब्धियों, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष आदि पर केंद्रित होती है। यहां हम बता रहे हैं कि आपको भाषण देते समय किन बातों का ख्याल रखना है, ताकि आपका भाषण सभी को आकृषित कर पाए...

विज्ञापन
विज्ञापन

अपना भाषण शुरू करने से पहले आपको वहां उपस्थित सभी लोगों का अभिवादन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देनी चाहिए। उसके बाद आप अपनी स्पीच पढ़ना शुरू करें। यहां कुछ टाइप स्पीच दी गई हैं, जिन्हे देखकर आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपको कैसे शुरुआत करनी है। 

विज्ञापन

1. आदरणीय प्रिंसिपल, प्रिय शिक्षकों और यहां पर उपस्थित मेरे प्यारे मित्रो, मैं अपने भाषण की शुरुआत आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देकर करना चाहूंगा! आज हम उस दिन का जश्न मना रहे हैं जब हमारे देश को ब्रिटिश राज से आजादी...

2. यहां पर उपस्थित सभी सम्मानित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और मेरा नमस्कार! हम यहां भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने आए हैं। आज हमें याद है कि कैसे हमारे देश को ब्रिटिश राज से आजादी...

3. आज यहां उपस्थित सभी लोगों को सुप्रभात, हम भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। आज हमें अपने पूर्वजों की वीरता और बलिदान की याद आती है। इस ऐतिहासिक अवसर पर, आइए...

  • इसी तरह आप अपना भाषण तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा, भाषण देने से पहले या देते समय भी आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। 
  • अपने श्रोताओं को जानें और उनके अनुसार ही शब्दों का चयन करते हुए भाषण तैयार करें।
  • अपने भाषण का कई बार अभ्यास करें जिससे कि आप जब मंच पर जाएं तो पूरी तरह कॉन्फिडेंट रहें।
  • भाषण को इनफोर्मेटिव बनाए और तथ्यों पर बात करें।
  • अपने भाषण को लंबा करने से बचें क्योंकि इससे आपके श्रोता बोर हो सकते हैं। अंत में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने भाषण को समाप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed