फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IITs begun the online registration for MBA admissions 2021 apply before 31st January

MBA करना चाहते हैं तो दाखिले से पहले पढ़ लें यह खबर, यहां भी है बेहतरीन मौका

Wed, 13 Jan 2021 03:25 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Wed, 13 Jan 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
IITs begun the online registration for MBA admissions 2021 apply before 31st January
IIT MBA Admission - फोटो : अमर उजाला

प्रबंधन क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए स्नातक के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए एमबीए यानी मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन सर्वोत्तम विकल्प होता है। इस योग्यता में चार चांद तब लगते हैं जब आप इसे किसी शीर्ष प्रबंधन या तकनीकी संस्थान से किया जाए। फिलहाल, ऐसा ही एक सुनहरा मौका है। देश के शीर्ष शिक्षण संस्थानों के एमबीए पाठ्यक्रम में दाखिले का। 

विज्ञापन


दरअसल, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर प्रबंधन MBA पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 जनवरी, 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवदेन से पूर्व आप अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार, आईआईटी का चयन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : National Youth Day 2021: इन हस्तियों ने युवावस्था में ऐसे ली थी प्रेरणा और गाड़ दिए सफलता के झंडे
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवारों के पास आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी धनबाद, आईआईटी जोधपुर, आईआईटी कानपुर, आईआईटी मद्रास, आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी रुड़की आदि विकल्प हैं। हालांकि, इनमें दाखिले के लिए सीएटी यानी कैट 2021 परीक्षा में अच्छा स्कोर होना जरूरी है।

आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार संबंधित आईआईटी की वेबसाइट पर जाकर आईआईटी एमबीए प्रवेश 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईआईटी अपने दो वर्षीय पूर्णकालिक एमबीए प्रोग्राम के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2021) के स्कोर पर विचार करेंगे। 
यह भी पढ़ें : Success Story: मजबूत इच्छाशक्ति ने छाताबाद की रैना को बना दिया बस्तर की सहायक जिलाधिकारी 

IIT MBA प्रवेश आवेदन के लिए लिंक : 
आईआईटी दिल्ली में दाखिले के लिए https://home.iitd.ac.in/  विजिट करें।
आईआईटी बॉम्बे में दाखिले के लिए https://www.iitb.ac.in/ विजिट करें।
आईआईटी धनबाद में दाखिले के लिए https://iitism.ac.in/ विजिट करें।
आईआईटी जोधपुर में दाखिले के लिए https://iitj.ac.in/ विजिट करें।
आईआईटी कानपुर में दाखिले के लिए https://www.iitk.ac.in/ विजिट करें।
आईआईटी मद्रास में दाखिले के लिए https://www.iitm.ac.in/ विजिट करें।
आईआईटी खड़गपुर में दाखिले के लिए http://www.iitkgp.ac.in/ विजिट करें।
आईआईटी रुड़की में दाखिले के लिए https://www.iitr.ac.in/ विजिट करें।

यह भी पढ़ें : जानिए देश की अफसरशाही के बारे में, किस पर पद मिलते हैं क्या अधिकार 
यह भी पढ़ें : आलीशान और अभेद्य किले से कम नहीं हैं इन लोगों के विमान, जानिए क्या है खास

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed