IIT JAM 2024: आईआईटी जैम परीक्षा की पहली प्रवेश सूची जारी, जानिए क्या है आगे की प्रक्रिया
IIT JAM 2024: आईआईटी मद्रास ने जैम 2024 परीक्षा की पहली प्रवेश सूची जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लिस्ट चेक कर सकते हैं। अगली लिस्ट 12 जून को प्रकाशित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT JAM 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने आज, 30 मई को संयुक्त प्रवेश परीक्षा मास्टर्स (JAM 2024) की पहली प्रवेश सूची प्रकाशित कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक JOAPS पोर्टल पर जाकर IIT JAM 2024 पहली प्रवेश सूची डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने जैम 2024 कट-ऑफ अंकों से अधिक या उसके बराबर अंक प्राप्त किए हैं, वे काउंसलिंग के लिए आवेदन करने के पात्र थे।
आगे क्या करना होगा?
जिन उम्मीदवारों ने IIT JAM 2024 काउंसलिंग में भाग लिया है, उन्हें यह तय करना होगा कि वे अपनी सीट को स्वीकार करके फ्रीज करें, स्वीकार करके अपग्रेड करें या काउंसलिंग प्रक्रिया से इनकार करके वापस लें।
12 जून को आएगी अगली लिस्ट
JAM 2024 की दूसरी एडमिशन लिस्ट 12 जून को प्रकाशित की जाएगी। JAM 2024 की तीसरी और चौथी एडमिशन लिस्ट 21 जून और 5 जुलाई को जारी की जाएगी।
आईआईटी जैम 2024 काउंसलिंग शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे आईआईटी जैम काउंसलिंग शेड्यूल देख सकते हैं -
| पहली प्रवेश सूची | 30 मई |
| सीट बुकिंग के लिए भुगतान करने की अंतिम तिथि | 4 जून |
| दूसरी प्रवेश सूची | 12 जून |
| सीट बुकिंग के लिए भुगतान करने की अंतिम तिथि | 16 जून |
| निकासी विकल्प खोलना | 15 जून |
| निकासी विकल्प का बंद होना | 1 जुलाई |
| तीसरी प्रवेश सूची का प्रकाशन | 21 जून |
| सीट बुकिंग के लिए भुगतान करने की अंतिम तिथि | 25 जून |
| चौथी और अंतिम प्रवेश सूची का प्रकाशन | 5 जुलाई |
| सीट बुकिंग के लिए भुगतान करने की अंतिम तिथि | 8 जुलाई |
| ऑफर लेटर डाउनलोड करना | 12 जुलाई |
कमेंट
कमेंट X