IIT JAM 2024: आईआईटी जैम परीक्षा के सभी विषयों की उत्तर कुंजी जारी, फटाफट इस लिंक से करें डाउनलोड
IIT JAM 2024 Answer Key Out: आईआईटी मद्रास ने जैम परीक्षा के सभी 7 विषयों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार उत्तर कुंजी के माध्यम से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT JAM 2024 Answer Key: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास ने मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (IIT JAM 2024) के सभी सात विषयों - जैव प्रौद्योगिकी (BT), रसायन विज्ञान (CY), अर्थशास्त्र (EN), भूविज्ञान (GG), गणित (MA), गणितीय सांख्यिकी (MS) और भौतिकी (PH) की उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jam.iitm.ac.in पर जाकर उत्तर कुंजी और अपने प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
संस्थान ने एमएससी, एमएससी टेक, एमएस रिसर्च, एमएससी-एमटेक दोहरी डिग्री, संयुक्त एमएससी - पीएचडी, एमएससी - पीएचडी दोहरी डिग्री में प्रवेश के लिए परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पुस्तिकाएं भी अपलोड कर दी हैं।
26 फरवरी को खुलेगी चुनौती विंडो
परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार उत्तर कुंजी के माध्यम से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। उत्तर कुंजी को चुनौती देने की सुविधा 26 से 28 फरवरी तक उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम के अनुसार, JAM परिणाम 22 मार्च को घोषित किए जाएंगे।
प्रश्न पत्र में तीन खंड थे जिनमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs), बहु-चयन प्रश्न (MSQs), और संख्यात्मक उत्तर प्रकार (NAT) थे। प्रत्येक पेपर में कुल 60 प्रश्न थे जो कुल 100 अंकों के थे।
24 फरवरी से पहले करें ये काम
संस्थान ने उम्मीदवारों से 24 फरवरी से पहले श्रेणी, लिंग और पीडब्ल्यूडी श्रेणी में परिवर्तन करने के लिए भी कहा है। आवेदन पत्र में संपादन करने के लिए उम्मीदवारों को अपना नामांकन नंबर या पंजीकरण संख्या, मोबाइल नंबर या ईमेल पता और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
IIT JAM Answer Key, Question Paper: कैसे डाउनलोड करें?
- आधिकारिक वेबसाइट jam.iitm.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, "New! JAM 2024 Master Question Papers and Answer Keys Now Available"
- अगले चरण में संबंधित विषय पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक प्रति अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X