{"_id":"68acd1d09f8e5a73920bd4c5","slug":"iit-council-approves-setting-up-task-force-for-adapting-curriculum-pedagogy-in-age-of-ai-2025-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IIT: एआई अनुकूल शिक्षण पद्धति अपनाने की बनेगी कार्य योजना; टास्क फोर्स के गठन को दी गई मंजूरी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IIT: एआई अनुकूल शिक्षण पद्धति अपनाने की बनेगी कार्य योजना; टास्क फोर्स के गठन को दी गई मंजूरी
Tue, 26 Aug 2025 02:42 AM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
AI
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी परिषद ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए इसके अनुकूल पाठ्यक्रम और शिक्षण पद्धति अपनाने की एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के लिए एक टास्क फोर्स के गठन का फैसला लिया। यह निर्णय सोमवार को करीब दो साल बाद हुई आईआईटी परिषद की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
आईआईटी परिषद 23 प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों की सर्वोच्च समन्वय संस्था है। इसकी पिछली बैठक अप्रैल 2023 में हुई थी। बैठक के दौरान उच्च शिक्षा संस्थानों में अनुसंधान के व्यावसायीकरण, गुणवत्ता, वैश्विक प्रासंगिकता और अनुसंधान परिणामों को बढ़ाने के लिए पीएचडी शिक्षा में सुधार, वैश्विक रैंकिंग को बढ़ावा देना, शीर्ष स्तर की प्रतिभाओं को आकर्षित करना आदि पर भी चर्चा की गई। परिषद ने एआई का इस्तेमाल बढ़ने के साथ पाठ्यक्रम और शिक्षण पद्धति को वास्तविक समय के आधार पर अनुकूलित करने की जरूरत को रेखांकित किया।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि टास्क फोर्स गठित करने का फैसला किया गया। साथ ही आईआईटी के सामाजिक-आर्थिक और वैश्विक प्रभाव को स्वीकार किया गया। परिषद ने मार्गदर्शन, उद्योग संबंधों और छात्र विकास के लिए पूर्व छात्र नेटवर्क का लाभ उठाने के महत्व पर जोर दिया। इस दौरान विभिन्न आईआईटी में अपनाए गए विभिन्न मॉडल भी साझा किए गए। परिसरों के अंदर स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और वार्षिक स्वास्थ्य जांच कराने का भी सुझाव दिया गया।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X