फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT Bombay handed over the chairmanship of NCB- GATE 2022 to IIT kharagpur, 2 new subjects added, more exam centres likely

गेट 2022: आईआईटी खड़गपुर द्वारा दो नए विषयों को किया गया शामिल, बढ़ाए जाएंगे परीक्षा केंद्र

Wed, 26 May 2021 12:33 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 26 May 2021 12:33 PM IST
सार

नेशनल कोऑर्डिनेशन बोर्ड (एनसीबी)- गेट की बैठक में अगले वर्ष में होने वाली परीक्षा में दो नए विषयों को शामिल करने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
IIT Bombay handed over the chairmanship of NCB- GATE 2022 to IIT kharagpur, 2 new subjects added, more exam centres likely
आईआईटी खड़गपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर द्वारा वर्ष 2022 में गेट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आईआईटी बॉम्बे के निदेशक सुभासिस चौधरी ने एनसीबी-गेट 2022 की अध्यक्षता आईआईटी खड़गपुर के निदेशक वीरेंद्र सिंह तिवारी को सौंपी दी है। इस बात की जानकारी आईआईटी बॉम्बे द्वारा ट्वीट के माध्यम से दी गई है। आईआईटी बॉम्बे लिखता है कि काेरोना महामारी के बावजूद आईआईटी खड़गपुर द्वारा सफलतापूर्वक गेट 2021 का आयोजन किया गया। जिसके बाद आईआईटी बॉम्बे, गेट 2022 को आयोजित करने की भी जिम्मेदारी आईआईटी खड़गपुर को सौंप रहा है। 

विज्ञापन

गेट में नेवल आर्किटेक्चर और मरीन इंजीनियरिंग को किया गया शामिल

नेशनल कोऑर्डिनेशन बोर्ड (एनसीबी)- गेट की बैठक में अगले वर्ष में होने वाली परीक्षा में दो नए विषयों को शामिल करने का फैसला लिया गया है। मीडिया को दिए साक्षात्कार में गेट 2021 के ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन प्रोफेसर दीपांकर चौधरी के मुताबिक शिपिंग मंत्रालय से मंजूरी के बाद नौसेना आर्किटेक्चर और मरीन इंजीनियरिंग को एक विषय के रूप में शामिल किया जाएगा। वहीं जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग को दूसरे विषय के तौर पर गेट 2022 में शामिल किया जाएगा। यानी अब गेट में कुल 29 विषय होंगे। बता दें पहले 27 विषयों की परीक्षा होती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना महामारी की वजह से बढ़ेंगे परीक्षा केंद्र

अध्यक्ष के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए छाेटे शहरों के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही प्रति वर्ष आवेदकों की संख्या बढ़ने की वजह से भी आईआईटी खड़गपुर सेंटर की संख्या बढ़ाने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed