फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU to accept scanned copies of handwritten assignments through email

IGNOU: ईमेल के जरिए असाइनमेंट जमा कर सकेंगे छात्र, लॉकडाउन की वजह से इग्नू ने लिया ये फैसला

Mon, 06 Apr 2020 10:53 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 06 Apr 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
IGNOU to accept scanned copies of handwritten assignments through email
इग्नू - फोटो : Amar Ujala

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त  विश्वविद्यालय (इग्नू) के छात्र अब अपने असाइनमेंट को ईमेल के जरिए ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने सोमवार को कहा कि छात्र अपने हस्तलिखित असाइनमेंट की स्कैन की गई प्रतियां ईमेल के जरिए ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। यह व्यवस्था कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए चल रहे लॉकडाउन को देखते हुई की गई है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस की वजह से देशभर के शैक्षणिक संस्थान बंद हैं और पढ़ाई बाधित है। ऐसे में इग्नू ने छात्रों के लिए जून 2020 टर्म एंड परीक्षा के लिए असाइनमेंट ऑनलाइन जमा करने की व्यवस्था की गई है ताकि विद्यार्थियों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो। विद्यार्थी अब अपने असाइनमेंट की स्कैन प्रतियों को ऑनलाइन भी जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-CBSE: सोशल मीडिया पर फर्जी खबर फैलाने वालों को सीबीएसई ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

 
इग्नू के सभी क्षेत्रीय केंद्र विद्यार्थियों के हस्तलिखित असाइनमेंट की स्कैन प्रतियों को स्वीकार करेंगे। इसके लिए बाकायदा इग्नू ने नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें छात्रों को ऑनलाइन असाइनमेंट जमा करने के लिए ईमेल आईडी भी दी है। इससे पहले पिछले महीने इग्नू ने असाइनमेंट जमा करने की आखिरी तारीख भी बढ़ाई थी। इससे पहले असाइनमेंट जमा करने की आखिरी तारीख 31 मार्च थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया। छात्र 30 अप्रैल तक ऑनलाइन अपने असाइनमेंट जमा करा सकेंगे। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed