IGNOU PhD Admission 2021: इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए एनटीए ने शुरू किया पंजीकरण, यहां देखें डिटेल्स
IGNOU PhD Admission 2021 entrance exam: एनटीए ने आवेदन करने वाले छात्रों से पंजीकरण के लिए आवेदन पत्र भरने से पहले दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ने का सुझाव दिया है। इग्नू की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 16 जनवरी 2022 को होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2021 के पंजीकरण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करना होगा। एनटीए ने आवेदन करने वाले छात्रों से पंजीकरण के लिए आवेदन पत्र भरने से पहले दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ने का सुझाव दिया है। इग्नू की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 16 जनवरी, 2022 को होगी। छात्रों के पास 22 दिसंबर, 2021 तक पंजीकरण का समय है। आवेदन पत्र में गलतियों को सुधारने के लिए 24 से 26 दिसंबर, 2021 तक का समय छात्रों को मिला है। छात्रों को नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड से पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा।
IGNOU Admission 2021: इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2021 की महत्वपूर्ण तारीखें
- आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की तिथि कब से कब तक - 5 दिसंबर से 22 दिसंबर, 2021 (शाम 5 बजे तक)
- आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि - 23 दिसंबर (रात 11.50 बजे)
- आवेदन पत्र में त्रुटि में सुधार करने की तिथि - 24 दिसंबर से 26 दिसंबर, 2021
IGNOU PhD Entrance Exam: इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले इस आधिकारिक वेबसाइट ignou.nta.ac.in पर जाएं।
- इग्नू पीएचडी पंजीकरण 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
- नए पंजीकरण बटन पर क्लिक करें।
- अपनी निजी जानकारी को पोर्टल पर पंजीकरण के समय दर्ज करें।
- अब उस पोर्टल पर जाएं जहां पर आपने अपनी सूचनाएं डाली हैं।
- अब आवेदन पत्र का स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अपनी शैक्षणिक योग्यता समेत अन्य जानकारियों को भरें।
- अपनी तस्वीर को स्कैन करें और निर्धारित सूचना के तहत अपने स्कैन हस्ताक्षर अपलोड करें।
- ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क को जमा कराएं।
- आपका प्रमाणित आवेदन पत्र पेज पर आ जाएगा और उस अपने डिवाइस में सुरक्षित रख लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
इग्नू प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र कब और कहां जारी होंगे?
इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा कब और कितने समय की होगी?
इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन 16 जनवरी, 2022 (रविवार) को किया जाना निर्धारित है। कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा 3 घंटे की होगी। परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक रखा गया है।
कमेंट
कमेंट X