फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE 12th Results 2021: Board asks schools to upload Class 11 marks by June 30

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2021: स्कूलों को कल तक करने हैं 11वीं के अंक अपलोड, बोर्ड ने दिया था निर्देश

Tue, 29 Jun 2021 11:39 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 29 Jun 2021 11:39 AM IST
सार

  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 31 जुलाई तक जारी करेगा। 

विज्ञापन
CBSE 12th Results 2021: Board asks schools to upload Class 11 marks by June 30
सीबीएसई - फोटो : social media

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 31 जुलाई तक जारी करेगा। ऐसे में बोर्ड की तरफ से सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे ग्यारहवीं कक्षा के नंबरों को 30 जून तक अपलोड करें। बोर्ड की तरफ से जारी निर्देश के मुताबिक, सभी सीबीएसई स्कूलों को 28 जून तक छात्रों के विवरण की पुष्टि करनी होगी और 30 जून तक ग्यारहवीं कक्षा के थ्योरी मार्क्स वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। इसके बाद ही बारहवीं कक्षा के अंकों को अपलोड करने के लिए पोर्टल खोला जाएगा। दरअसल, बोर्ड के इस कदम को स्कूलों द्वारा 11वीं के परिणामों में कोई हेरफेर न हो इस रूप में भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-तेलंगाना बोर्ड: 5 चरणों के जरिए चेक करें 12वीं का रिजल्ट, 100 फीसदी छात्र पास
विज्ञापन



वहीं, कुछ शिक्षकों का मानना है कि बोर्ड ने स्कूलों को बहुत कम वक्त दिया है। बोर्ड के निर्देश के मुताबिक, स्कूलों को सीधे पोर्टल पर अंक अपलोड करने होंगे। इससे यह सुनिश्चित होगा कि 12 के परिणाम को समायोजित करने के लिए स्कूलों द्वारा 11वीं कक्षा के अंकों में कई बदलाव नहीं किया गया है। कई स्कूलों ने तो बोर्ड द्वारा दिए गए कम समय पर चिंता जताई है। स्कूलों का कहना है कि हम सीबीएसई के दसवीं कक्षा के परिणाम के सारणीकरण को पूरा करने में व्यस्त हैं, जिसकी भी एक समय सीमा है। इसके अलावा, शिक्षकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती 11वीं के परिणाम एकत्र करना और उसे अपलोड करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-बड़ी राहत: 6 जुलाई से चरणबद्ध तरीके से खुल सकते हैं बिहार के शैक्षणिक संस्थान, शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत

आपको बता दें कि इस साल बारहवीं कक्षा में छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास किया जाएगा। छात्रों को 30:30:40 फार्मूले के आधार पर बारहवीं में पास किया जाएगा। जिसमे 30 फीसदी वेटेज 10वीं के सर्वश्रेष्ठ तीन विषयों के औसत का होगा और 30 फीसदी वेटेज ग्यारहवीं के अंतिम या वार्षिक परीक्षाओं का होगा। जबकि, 40 फीसदी वेटेज 12वीं के अर्धवार्षिक परीक्षाओं का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed