{"_id":"636cbcaf897cdc31567f0615","slug":"ignou-close-the-window-to-submit-the-ignou-december-exam-form-today-november-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IGNOU TEE exam: इग्नू दिसंबर परीक्षा फॉर्म जमा करने का आज आखिरी दिन, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IGNOU TEE exam: इग्नू दिसंबर परीक्षा फॉर्म जमा करने का आज आखिरी दिन, ऐसे करें आवेदन
Thu, 10 Nov 2022 02:26 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 10 Nov 2022 02:26 PM IST
सार
IGNOU December TEE 2022 Exam: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (Indira Gandhi National Open University) में आज 10 नवंबर को इग्नू दिसंबर परीक्षा फॉर्म जमा करने का आखिरी दिन है।
विज्ञापन
ignou admission
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (Indira Gandhi National Open University) में आज 10 नवंबर को इग्नू दिसंबर परीक्षा फॉर्म जमा करने का आखिरी दिन है। थ्योरी और व्यावहारिक परीक्षाओं के लिए इग्नू 2022 परीक्षा शुल्क दो सौ रुपये है। इग्नू परीक्षा फॉर्म के लिए शुल्क का भुगतान करने के तीन तरीके हैं। पहला ऑनलाइन, दूसरा क्रेडिट कार्ड और तीसरा डेबिट कार्ड से आप आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। इग्नू परीक्षा फॉर्म 2022 को विलंब शुल्क 1100 रुपये के साथ ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर सुबह 12:00 बजे तक है। लेट फीस के साथ दो सौ रुपये प्रति प्रोग्राम देना होगा।
विज्ञापन
ऐसे भरे इग्नू परीक्षा का फॉर्म
- सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट - ignou.ac.in पर जाएं।
- दिसंबर 2022 टीईई के लिए परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा करने" के लिंक पर जाएं।
- ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जमा करने के लिए सामान्य निर्देशों को पढ़ें।
- इसके बाद, 'ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें' पर क्लिक करें।
- अपना प्रोग्राम कोड, नामांकन संख्या टाइप करें और अपना परीक्षा केंद्र क्षेत्र चुनें। फिर 'सबमिट' पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
नए प्रवेश 11 नवंबर तक
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने यूजी और पीजी कार्यक्रमों के लिए नए प्रवेश को 11 नवंबर तक बढ़ा दिया है। इग्नू पंजीकरण 2022 ऑनलाइन और ओडीएल दोनों मोड के लिए खुला है, जबकि प्रमाणपत्र और सेमेस्टर-आधारित कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण पहले ही बंद है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय दो सत्रों - जनवरी और जुलाई में प्रवेश प्रदान करता है। विश्वविद्यालय में कला, विज्ञान और वाणिज्य के विभिन्न क्षेत्रों में यूजी, पीजी, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, उन्नत डिप्लोमा, प्रमाण पत्र और डॉक्टरेट स्तर के कार्यक्रमों में छात्रों को नामांकित करने के लिए इग्नू प्रवेश 2022 आयोजित किया जाता है।

कमेंट
कमेंट X