फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU Admission 2025: Last Date Extended for July Session; Register Now via This Direct Link

IGNOU Admission 2025: इग्नू में जुलाई सत्र के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक करें रजिस्ट्रेशन

Wed, 16 Jul 2025 10:40 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 16 Jul 2025 10:40 AM IST
सार

IGNOU Admission 2025: इग्नू ने जुलाई 2025 सत्र के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है। छात्र आधिकारिक पोर्टल पर विभिन्न प्रोग्राम्स में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
IGNOU Admission 2025: Last Date Extended for July Session; Register Now via This Direct Link
IGNOU, इग्नू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IGNOU Admission 2025: अगर आप इग्नू (IGNOU) से उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपके पास अभी भी समय है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई 2025 सत्र के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2025 कर दी है। पहले यह तिथि 15 जुलाई थी, लेकिन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यूनिवर्सिटी ने इसे बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


अब छात्र IGNOU के 300+ प्रोग्राम्स में दाखिला लेने के लिए ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

री-रजिस्ट्रेशन भी 31 जुलाई तक

जिन छात्रों का इग्नू में पहले से एडमिशन है और वे अगली कक्षा के लिए री-रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, उनके लिए भी आखिरी तारीख 31 जुलाई 2025 ही है। इग्नू के किसी भी ओपन या ऑनलाइन प्रोग्राम में दाखिला लेने से पहले छात्रों को अपनी ABC ID के माध्यम से एक DEB-ID बनाना जरूरी है। इसके बिना एडमिशन की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी।

विज्ञापन

किन कोर्स में मिल रहा है मौका?

इग्नू जुलाई 2025 सत्र में छात्रों को विभिन्न प्रकार के प्रोग्राम में दाखिला लेने का अवसर दे रही है। इस सत्र में कुल 300 से अधिक कोर्स उपलब्ध हैं, जिनमें से 48 अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम (जैसे B.A., B.Com., BBA आदि) और 75 पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (जैसे M.A., M.Sc., MBA आदि) शामिल हैं। इसके अलावा, डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और अवेयरनेस प्रोग्राम्स की भी एक लंबी श्रृंखला है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इग्नू कुछ विशेष उपयोगी कोर्स जैसे बी कीपिंग (मधुमक्खी पालन), ऑर्गेनिक खेती जैसे प्रैक्टिकल और रोजगारोन्मुख सर्टिफिकेट प्रोग्राम भी ऑफर कर रही है। ये सभी कोर्स ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन मोड में उपलब्ध हैं, जिससे विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार पढ़ाई कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे  ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Fresh Admission for July 2025 Session” पर क्लिक करें।
  • अब “Click here for new registration” पर क्लिक करके नया अकाउंट बनाएं।
  • आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान ऑनलाइन करें और आवेदन की कॉपी डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed